Sunday, June 28, 2026
Home Breaking News Muzaffarpur Snatching करने वाले बाइकर्स का आतंक,छीना झपटी में चलती आटो से...

Muzaffarpur Snatching करने वाले बाइकर्स का आतंक,छीना झपटी में चलती आटो से गिरकर महिला प्रिंसिपल की मौत

0
261
Muzaffarpur Snatching
Muzaffarpur Snatching

मुजफ्फरपुर:(ब्यूरो रिपोर्ट)  16 जनवरी को ऑटो से जा रही एक महिला से छिनतई हुई. Muzaffarpur Snatching की घटना के दौरान सड़क हादसे में महिला का दर्दनाक मौत हो गई.मृतक महिला बतौर प्रिंसिपल एक स्कूल में काम करती थी. घटना के बाद लोगों के बीच अफरा तफरी का मौहाल बन गया. इसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने कांटी थाना को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Muzaffarpur Snatching में महिला की मौत

घटना के बारे में बताया जा रहा है की ऑटो पर यह शिक्षिका अपनी बेटी के साथ सफर कर रही थी.इस दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ऑटो में बैठी महिला से पर्स छीन लिया.झटका लगने के कारण शिक्षिका नीचे सड़क पर गिर गई.नीचे गिरने से उनका सिर फट गया. कुछ ही देर में मौके पर ही उनकी मौत हो गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई. घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पहुंचकर घटना की जानकारी ली और जांच में जुट गई है. मृतका की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के रहने वाली मंजू देवी के रूप में हुई है, जो स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर थी.

पुलिस छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल

पर्स छीनकर दोनों बाइक सवार बदमाश तेजी से चांदनी चौक की ओर फरार हो गए.पर्स में महिला के 20 हजार रुपये और अन्य सामान थे.मृतक प्रिसिंपल मंजू देवी  के पति अतुल कुमार का काफी पहले देहांत हो चुका था.उन्हें एक बेटा और बेटी है. दुर्घटना के बाद मां के शव से लिपटकर बेटी बहुत देर तक रोती रही.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.

मुजफ्फरपुर में चरण पर है बाइकर्स गैंग का उत्पात

हैरानी की बात ये है की ये कोई पहली घटना नहीं है.एनएच समेत अन्य सड़कों पर बाइकर्स गैंग का उत्पात रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मोबाइल, बाइक, स्कूटी ,चेन और ऑटो रिक्शा सवार महिलाओं से सरेराह छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है.