Chalo Dilli march: राहुल गांधी ने बताया कौन है फाइनल बॉस, साथ ही व्यापारियों का दर्द भी किया बयां

Chalo Dilli march: शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के चलो दिल्ली मार्च Chalo Dilli march में खुली जीम में बैठे राहुल गांधी ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करने के साथ ही कई लोगों के पोस्टर और दूसरे सामान हाथ में लेकर मैसेज भी देना चाहा. ऐसे ही एक पोस्टर को हाथ में लेकर राहुल गांधी ने बताया की कांग्रेस का असली बॉस कौन है. इसके साथ ही राहुल गांधी ने पुलिस पर सवाल भी उठाए की व्यापारियों को नुकसान कौन पहुंचा रहा है

traders का नुकसान कौन कर रहा है- राहुल गांधी

खुली जीप में इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष के घर से रामलीला मैदान के लिए निकले राहुल गांधी ने एक वीडियो पोस्ट कर पूछा, “हमने सब लोगों से कहा कि जब आप मार्च और महारैली के लिए यहां आएंगे, चीजें खरीदें, खरीदारी करें. मगर, यहां Connaught Place में आते हुए हमें पता लगा कि BJP ने सारी की सारी दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दी. तो traders का नुकसान कौन कर रहा है, कैसे हो रहा है, यह आप जान लीजिए!”

फाइनल बॉस कौन?

रामलीला मैदान के रास्ते में लोगों के पोस्टर और बैनर लोगों से लेकर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कैमरे में दिखा चीज़ों को दिलचस्प बनाया रखा. राहुल गांधी ने फाइनल बॉस खरगे की तस्वीर वाला पोस्ट दिखाते और मुसकुराते नज़र आए.

मोदी का तोता

ऐसे ही राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार को तोता बताया. उन्होंने एक तोते पर लगे ज्ञानेश कुमार की तस्वीर वाले खिलौने को लोगों को दिखाया.

ये भी पढ़ें-INDIA bloc rally LIVE: रामलीला मैदान पहुंचे राहुल समेत विपक्षी नेता, खचाखच भरा हुआ है मैदान

Latest news

Related news