Ramlila Maidan Rally: रविवार को दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की रैली में लाखों की भीड़ पहुंची. एक सफल रैली को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि जनता की आवाज आज बीजेपी और ज्ञानेश कुमार को सुनाई दे रही होगी. उन्होंने संकल्प लिया की वो वोट चोरों को न्याय के दरबार में लाएंगे और उन्हें सजा दी जाएंगी.
Ramlila Maidan Rally: हम लोकतंत्र को बचाएंगे और वापस लाएंगे-ममता बनर्जी
TMC नेता ममता बनर्जी ने कहा, “बंगाल इस SIR का शिकार रहा है. हम छोड़ेंगे नहीं बल्कि लड़ेंगे. हम लोकतंत्र को बचाएंगे और वापस लाएंगे… हमारे अधिकार लुट गए हैं… भाजपा का साथ, सभी का सत्यानाश…”
#WATCH दिल्ली: TMC नेता ममता बनर्जी ने कहा, “बंगाल इस SIR का शिकार रहा है। हम छोड़ेंगे नहीं बल्कि लड़ेंगे। हम लोकतंत्र को बचाएंगे और वापस लाएंगे… हमारे अधिकार लुट गए हैं… भाजपा का साथ, सभी का सत्यानाश…” (सोर्स: ANI/कांग्रेस) https://t.co/Dah6eoquVL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2026
जनता ‘वोट मुचुआ’ और ‘जुमलू’ का हिसाब करने को तैयार है-अखिलेश यादव
रामलीला मैदान में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दीघाटी बन गया है, नया इतिहास लिखा जा रहा है; ‘परिवर्तन’ कभी भी आ सकता है,”
अखिलेश यादव ने आगे कहा, “अगली पीढ़ी उन पर पड़ी हर लाठी, हर ज़ख्म का बदला लेगी. BJP खुद को नहीं बचा पाएगी. हम लगातार देख रहे हैं कि BJP ‘वोट चोरी’ कर रही है. उन्हें पता है कि वे बिना ‘वोट चोरी’ के नहीं जीत सकते. बंगाल का चुनाव और वहां की तस्वीरें हमें आज भी याद हैं, जहां SIR और फोर्स के दम पर चुनाव चोरी कर लिया गया. समाजवादी पार्टी ने एफिडेविट देकर ‘वोट चोरी’ के सबूत दिए, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया. यहां गूंजते इंकलाब जिंदाबाद के नारे परिवर्तन के संकेत हैं. इस बार देश की जनता ‘वोट मुचुआ’ और ‘जुमलू’ का हिसाब करने को तैयार है.”
#WATCH दिल्ली: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “रामलीला मैदान में एक आवाज उठ रही है। यहां INDIA गठबंधन के लोग एकजुट होकर उनके खिलाफ खड़े हो रहे हैं जिन्होंने देश के संविधान को कमजोर करने की कोशिश की है… जो लोग कहकर आए हैं कि अंगद का पैर है तो उन्हें पता है कि जमीन ही नहीं बची है तो अंगद का पैर कहां रखेंगे?… बंगाल का चुनाव लूटा गया है और वहां चुनाव से पहले SIR कराके मतदाताओं के वोट कटवा दिए गए थे… सुना है कि जब से जनता जागी है तब से जनता इनके खिलाफ खड़ी हो गई है…” (सोर्स: ANI/कांग्रेस)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2026
आज शकुनी अपना खेल खेल रहे हैं तो हमें कुरुक्षेत्र में उतरना पड़ रहा है…- तेजस्वी यादव
RJD नेता तेजस्वी यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “… हमने आज वोट चोरों के खिलाफ महाभारत का आयोजन किया है. आज शकुनी अपना खेल खेल रहे हैं तो हमें कुरुक्षेत्र में उतरना पड़ रहा है… इन पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए ताकि किसी व्यक्ति में हिम्मत न हो कि वह हमारे देश के लोकतंत्र को खत्म कर सके… आज ये लोग तय कर रहे हैं कि देश में कौन वोट देगा और कौन नहीं… देश देख रहा है कि आज संवैधानिक संस्थाएं न्याय नहीं कर रही हैं…”
#WATCH दिल्ली: RJD नेता तेजस्वी यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “… हमने आज वोट चोरों के खिलाफ महाभारत का आयोजन किया है। आज शकुनी अपना खेल खेल रहे हैं तो हमें कुरुक्षेत्र में उतरना पड़ रहा है… इन पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए ताकि किसी व्यक्ति में हिम्मत न हो कि वह हमारे देश के लोकतंत्र को खत्म कर सके… आज ये लोग तय कर रहे हैं कि देश में कौन वोट देगा और कौन नहीं… देश देख रहा है कि आज संवैधानिक संस्थाएं न्याय नहीं कर रही हैं…” (सोर्स: ANI/कांग्रेस)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2026
वो वोटर को चुनकर प्रधानमंत्री बने बैठे हैं- मल्लिकार्जुन खड़गे
INDIA गठबंधन की महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “आज देश में नरेंद्र मोदी तय कर रहे हैं कि वोट कौन डालेगा! हालात ये हैं कि जनता उन्हें नहीं चुन रही, वो वोटर को चुनकर प्रधानमंत्री बने बैठे हैं. केंद्र की सरकार हो या फिर महाराष्ट्र, बिहार, यूपी की सरकार हो, ये सब चोरी से बनाई गई हैं. हमें इन चोरों को सत्ता से बाहर करना है। मोदी को हटाएंगे तभी लोकतंत्र बचा पाएंगे.”
blockquote class=”twitter-tweet”>
आज देश में नरेंद्र मोदी तय कर रहे हैं कि वोट कौन डालेगा! हालात ये हैं कि जनता उन्हें नहीं चुन रही, वो वोटर को चुनकर प्रधानमंत्री बने बैठे हैं। केंद्र की सरकार हो या फिर महाराष्ट्र, बिहार, यूपी की सरकार हो, ये सब चोरी से बनाई गई हैं। हमें इन चोरों को सत्ता से बाहर करना है। मोदी को हटाएंगे तभी लोकतंत्र बचा पाएंगे। : INDIA गठबंधन की महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge 📍 रामलीला मैदान, दिल्ली
— Congress (@INCIndia) November 1, 2026
नरेंद्र मोदी असत्य के महाराजा हैं- MA बेबी
INDIA गठबंधन की महारैली में CPI (M) के राष्ट्रीय महासचिव MA बेबी ने कहा, “नरेंद्र मोदी असत्य के महाराजा हैं. वो महिलाओं, किसानों.. सबसे झूठ बोलते हैं। इस देश में उनका फासीवाद नहीं चलेगा. ‘वोट चोरी’ खत्म करने के लिए, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने के लिए हमें एकजुट होकर लड़ना होगा.”
नरेंद्र मोदी असत्य के महाराजा हैं। वो महिलाओं, किसानों.. सबसे झूठ बोलते हैं। इस देश में उनका फासीवाद नहीं चलेगा। ‘वोट चोरी’ खत्म करने के लिए, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने के लिए हमें एकजुट होकर लड़ना होगा। : INDIA गठबंधन की महारैली में CPI (M) के राष्ट्रीय महासचिव @MABABYCPIM जी 📍 रामलीला मैदान, दिल्ली
— Congress (@INCIndia) November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर कल भी भारत का था और आगे भी रहेगा- फारूक अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “… भारत में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति भारतीय है. यह भारत का संविधान है जिसमें हम सभी बराबर है. हमें इसके लिए संघर्ष करना है कि कोई भारतीय वोट से वंचित न हो… कोई भी प्रांत तरक्की से पीछे रह जाए तो भारत मजबूत नहीं होगा. जम्मू-कश्मीर कल भी भारत का था और आगे भी रहेगा.”
#WATCH दिल्ली: नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “… भारत में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति भारतीय है। यह भारत का संविधान है जिसमें हम सभी बराबर है। हमें इसके लिए संघर्ष करना है कि कोई भारतीय वोट से वंचित न हो… कोई भी प्रांत तरक्की से पीछे रह जाए तो भारत मजबूत नहीं होगा। जम्मू-कश्मीर कल भी भारत का था और आगे भी रहेगा।” (सोर्स: ANI/कांग्रेस)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2026
महबूबा मुफ्ती ने अयोध्या डोनेशन चोरी को लेकर BJP की आलोचना की
J&K की पूर्व CM महबूबा मुफ्ती ने अयोध्या डोनेशन चोरी को लेकर BJP की आलोचना की.
ये भी पढ़ें-Chalo Dilli march: राहुल गांधी ने बताया कौन है फाइनल बॉस, साथ ही व्यापारियों का दर्द भी किया बयां

