‘पीएम बनने की आपकी बारी नहीं आएगी’- इंडिया ब्लॉक विरोध के बीच अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली में चल रहे इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने की उनकी बारी कभी नहीं आएगी.

अगर आप PM बनना चाहते हैं, तो पूरी ज़िंदगी नकली पार्लियामेंट में ही रहें- अमित शाह

अमित शाह ने चंडीगढ़ में गांधी को संबोधित करते हुए कहा, “अगर आप PM बनना चाहते हैं, तो पूरी ज़िंदगी नकली पार्लियामेंट में ही रहें; आपकी बारी नहीं आएगी.” यह बात INDIA ब्लॉक द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘सार्वजनिक रूप से महाभियोग’ लगाने के लिए एक नकली पार्लियामेंट सेशन आयोजित करने के एक दिन बाद आई, जिन पर चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप हैं.
चंडीगढ़ में बोलते हुए शाह ने 1 नवंबर को राजधानी में रैली करने के लिए गांधी पर निशाना साधा और कहा कि यह 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के “जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा होगा.”

गृह मंत्री ने रविवार को दिल्ली में हो रहे INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा और उसपर आरोप की वो अराजकता फैलाना चाहते हैं. अमित शाह ने कहा, “झूठ बोलना, अफ़रा-तफ़री फैलाना, नेगेटिविटी फैलाना, पार्लियामेंट के काम में रुकावट डालना, और पार्लियामेंट के मुद्दों को सड़कों पर लाकर हंगामा करना—अगर यही आपकी आदत रही है, तो अगले पाँच साल अपोज़िशन में बिताने के लिए तैयार हो जाइए.”

उन्होंने राहुल गांधी पर संसद नहीं चलने का भी आरोप लगाया और कहा, “…राहुल गांधी संसद के कामकाज में बाधा डालते हैं, और यह सब इसलिए ताकि माताओं और बहनों को 33% आरक्षण न मिल सके. राहुल बाबा, मैं आपको बता दूं, यह नरेंद्र मोदी हैं जो यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत की महिलाओं हमारी ‘मातृशक्ति’ को 33% आरक्षण मिले, यह हमारा पक्का संकल्प है.”

ये भी पढ़ें-Ramlila Maidan Rally: अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, खरगे से लेकर ममता तक ज्ञानेश कुमार पर जमकर बरसे, कहा- हम लोकतंत्र को बचाएंगे

Latest news

Related news