रविवार को इंडिया गठबंधन के अह्वान पर आए सैकड़ों लोगों से खचाखच भरे रामलीला मैदान में सबसे आखिर में अपनी बात रखते हुए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi ने ज्ञानेश कुमार को ही नहीं सीधे प्रधानमंत्री मोदी को अपना निशाना बनाया. लोगों को लोकसंत्र बचाने के लिए दिल्ली आने पर धन्यवाद देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ ज्ञानेश कुमार नहीं नोदी और शाह भी रात को सो नहीं पा रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा अमित शाह कहते है मोदी कही नहीं जाएंगे मैं कहता हूं हम मोदी को कही नहीं जाने देंगे.
‘मोदी कहीं नहीं जा सकते’- Rahul Gandhi
अपने भाषण में वैसे तो कई बार राहुल गांधी ने मोदी और शाह पर हमला किया लेकिन सीधे तौर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान का जवाब सिर्फ एक बार दिया जब उन्होंने कहा कि “अमित शाह कह रहे हैं मोदी कहीं नहीं जाएंगे, मैं कह रहा हूं, ‘मोदी कहीं नहीं जा सकते’ – अगर वो जाना भी चाहें, तो हम उन्हें जाने नहीं देंगे. क्योंकि नरेंद्र मोदी ने ‘वोट चोरी की’ है, इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और देश को न्याय मिलेगा. ”
‘मोदी कहीं नहीं जा सकते’ – अगर वो जाना भी चाहें, तो हम उन्हें जाने नहीं देंगे। क्योंकि नरेंद्र मोदी ने ‘वोट चोरी की’ है, इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और देश को न्याय मिलेगा। : INDIA गठबंधन की महारैली में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi 📍 रामलीला मैदान, दिल्ली https://t.co/8q2hy50rlo
— Congress (@INCIndia) November 1, 2026
पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति की आवाज हमारे लिए सबसे जरूरी है- राहुल गांधी
महात्मा गांधी को याद करते हुए नेता विपक्ष ने कहा, “गांधी जी ने कहा था कि पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति की आवाज हमारे लिए सबसे जरूरी है और वही बात हम भी कह रहे हैं. हमें उस आवाज की रक्षा करनी है – चाहे वो हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो, ईसाई हो.. दलित-आदिवासी हो, महिला हो या विकलांग। हमें सभी की रक्षा करनी है और नफरत मिटानी है.”
गांधी जी ने कहा था कि पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति की आवाज हमारे लिए सबसे जरूरी है और वही बात हम भी कह रहे हैं। हमें उस आवाज की रक्षा करनी है – चाहे वो हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो, ईसाई हो.. दलित-आदिवासी हो, महिला हो या विकलांग। हमें सभी की रक्षा करनी है और नफरत मिटानी है। : INDIA गठबंधन की महारैली में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi 📍 रामलीला मैदान, दिल्ली
— Congress (@INCIndia) November 1, 2026
हमें ऐसा हिंदुस्तान चाहिए, जहां सभी संस्थाओं पर अडानी का कब्जा हो- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अडानी पर भी सीधा हमला किया और कहा, “हमें ऐसा हिंदुस्तान चाहिए, जहां- • किसानों के सपने पूरे हों, • युवाओं को रोजगार मिले. हमें सिर्फ दो-तीन लोगों का देश नहीं चाहिए. हमें ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहिए, जहां सभी संस्थाओं पर अडानी का कब्जा हो. ऐसा हम होने नहीं देंगे और इसका पहला कदम ज्ञानेश कुमार को हटाने से शुरू होगा.”
हमें ऐसा हिंदुस्तान चाहिए, जहां 👇 • किसानों के सपने पूरे हों • युवाओं को रोजगार मिले हमें सिर्फ दो-तीन लोगों का देश नहीं चाहिए। हमें ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहिए, जहां सभी संस्थाओं पर अडानी का कब्जा हो। ऐसा हम होने नहीं देंगे और इसका पहला कदम ज्ञानेश कुमार को हटाने से शुरू होगा। : INDIA गठबंधन की महारैली में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi 📍 रामलीला मैदान, दिल्ली
— Congress (@INCIndia) November 1, 2026
राहुल गांधी ने कहा कि-मोदी-शाह-आरएसएस ने देश में नफरत फैला रखी है
राहुल गांधी ने आरएसएस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा, “मोदी-शाह-आरएसएस ने देश में नफरत फैला रखी है, जिससे देश की आत्मा को नुकसान हो रहा है. आज पूरा हिंदुस्तान कह रहा है- हमें नफरत नहीं, प्यार और भाईचारा चाहिए, मोहब्बत का देश चाहिए. हम ये जरूर करके दिखाएंगे”
मोदी-शाह-RSS ने देश में नफरत फैला रखी है, जिससे देश की आत्मा को नुकसान हो रहा है। आज पूरा हिंदुस्तान कह रहा है- हमें नफरत नहीं, प्यार और भाईचारा चाहिए, मोहब्बत का देश चाहिए। हम ये जरूर करके दिखाएंगे। : INDIA गठबंधन की महारैली में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi 📍 रामलीला मैदान, दिल्ली
— Congress (@INCIndia) November 1, 2026
मोदी-शाह-ज्ञानू सो नहीं पा रहे- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने सीईसी पर हमला करते हुए कहा,“मैं आपको बता रहा हूं, ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पा रहा बेचारा. मैं सोच रहा हूं, मुझे खराब लग रहा है कि ज्ञानेश कुमार डर रहा है रात को सो नहीं पा रहा है. मगर उसने क्राइम किया है. उसने सबसे बड़ा क्राइम किया है. देश की आत्मा उसकी आवाज को बंद करने की कोशिश की है देश का गला घोंटा है इसलिए रात को सो नहीं पा रहा है. और मैं आपको खुल के कहता हूं, सच्चाई तो ये है कि न नरेंद्र मोदी सो पा रहा है, न अमित शाह सो पा रहा हैं.”
मोदी-शाह-ज्ञानू सो नहीं पा रहे https://t.co/PWKNi8xn1D
— Congress (@INCIndia) November 1, 2026
धर्म से भी जरुरी चीज़ मेरे लिए देश के हर नागरिक की आवाज है-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपने बाषण में कहा कि, “उनके लिए धर्म से भी जरूरी चीज़ हिंदुस्तान के हर नागरिक की आवाज है. अगर आप मुझसे पूछो मेरा धर्म क्या है तो मैं कहूंगा हिंदुस्तान के हर नागरिक की आवाज बुलंद होनी चाहिए, सुनाई देनी चाहिए- ये मेरे धर्म है.”
हिंदुस्तान के हर नागरिक की आवाज बुलंद होनी चाहिए, सुनाई देनी चाहिए- ये मेरे लिए सबसे जरूरी है। : INDIA गठबंधन की महारैली में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi 📍रामलीला मैदान, दिल्ली https://t.co/TNysryNPRX
— Congress (@INCIndia) November 1, 2026
हम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार से नफरत नहीं करते– राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा, “हिंदुस्तान नफरत का नहीं, मोहब्बत का देश है. हम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार से नफरत नहीं करते, लेकिन इन लोगों ने देश की आत्मा पर हमला किया है. हम ये बात बर्दाश्त नहीं कर सकते.”
हिंदुस्तान नफरत का नहीं, मोहब्बत का देश है। हम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार से नफरत नहीं करते, लेकिन इन लोगों ने देश की आत्मा पर हमला किया है। हम ये बात बर्दाश्त नहीं कर सकते। : INDIA गठबंधन की महारैली में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi 📍रामलीला मैदान, दिल्ली https://t.co/JkEruxff2S
— Congress (@INCIndia) November 1, 2026
RSS ने इस देश की सारी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आरएसएस पर सीधा हमला करते हुए कहा, “RSS ने इस देश की सारी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है. यही वजह है- किसान और मजदूर को अपना हक और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. देश का पूरा धन दो-तीन लोगों के हाथ में चला गया है, जिनका लाखों करोड़ रुपये का कर्ज एक सेकंड में माफ हो जाता है. वहीं, मजदूर, किसान या फिर छोटे बिजनेस वाला कर्ज लेकर वापस नहीं कर पाए, तो जेल में डाल दिया जाता है.”
RSS ने इस देश की सारी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। यही वजह है- किसान और मजदूर को अपना हक और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। देश का पूरा धन दो-तीन लोगों के हाथ में चला गया है, जिनका लाखों करोड़ रुपये का कर्ज एक सेकंड में माफ हो जाता है। वहीं, मजदूर, किसान या फिर छोटे बिजनेस वाला कर्ज लेकर वापस नहीं कर पाए, तो जेल में डाल दिया जाता है। : INDIA गठबंधन की महारैली में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi 📍 रामलीला मैदान, दिल्ली
— Congress (@INCIndia) November 1, 2026
राहुल गांधी ने अपने भाषण को छोटा रखा लेकिन ये साफ किया कि उनके निशाने पर अब सिर्फ ज्ञानेश कुमार नहीं है. वह पहले ज्ञानेश कुमार और उनके बाद पीएम मोदी को अपना निशाना बनाए हुए है.
ये भी पढ़ें-Ramlila Maidan Rally: अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, खरगे से लेकर ममता तक ज्ञानेश कुमार…

