Muzaffarpur Girl Fraud :नौकरी के नाम पर लड़कियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 लड़कियां की गई रेस्क्यू

मुजफ्फरपुर ( रिपोर्टर – नवीन कुमार ओझा)  मुजफ्फरपुर जिले में नौकरी देने के नाम पर लड़कियों के साथ ठगी Muzaffarpur Girl Fraud करने वाले एक नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. यहां पुलिस टीम ने अचानक छापेमारी कर बंधक बनाकर रखी गई 6-7 लड़कियों को रेस्क्यू कराया.मामला सदर थाना क्षेत्र इलाके के गोबरसही इलाके का है

Muzaffarpur Girl Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

इन दिनों बिहार के अलग अलग इलाकों से देश और विदेशों में लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर कई कंपनियां झांसा दे रही है . ये कंपनियां लड़कियो को बड़े शहरों में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर  बरगलाती है और फिर उन्हें उनके घरों से दूर बड़े शहरों में लाकर अकेला छोड़ देती है या ऐसी जगहों पर छोड़ देती हैं, जहां से निकलना उनके लिए मुश्किल हो जाता है. इनमें से ज्यादातर लड़कियां आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों से होती है. ज्यादातर कंपनियां इन गरीब घरों की लड़कियों को प्लेसमेंट एजेंसी मे ले जाकर बेच देते हैं, या उनक नाम पर मोटी रकम की उगाही कर भाग जाते हैं.  रविवार को मुजफ्फरपुर में ही ऐसा ही एक मामला सामने आया जब पुलिस टीम ने देर रात एक घर में छापा मारकर ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़ किया. इस गिरोह ने लड़कियों को शहरों मे नौकरी दिलाने के नाम पर एक कमरे में बंद करके रखा था. ये लडकियां सीवान जिले से यहां लाई गई थी और उन्हें आगे भेजने की तैयारी थी.

सीवान जिले से लाई गई थी लड़कियां 

मुजफ्फरपुर पुलिस ने देर रात छापेमारी की . जैसे ही पुलिस टीम के छापेमारी की खबर संचालक को मिली , वो मौके से फरार हो गया, लेकिन दो लोग पकड़े गये. एक युवती और एक .युवक जो बंधक लड़कियों के साथ मौजूद था उसे पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिये जाने के बाद पुलिस की टीम इनसे लगातार पूछताछ कर रही है.पूछताछ में जो प्रारंभिक जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक ये लड़कियां सीवान के अलग अलग इलाकों से लाई गई थीं.  इन्हें आगे भेजने की तैयारी थी.आगे भेजे जाने से पहले इन्हें एक कमरे मे बंधक बनाकर रखा गया था.

Latest news

Related news