Sunday, March 8, 2026

बिहार विधानसभा के 243 सीटों के लिए आज मतगणना,कड़ी सुरक्षा के बीच 45 केंद्रों पर काउंटिंग शुरु

Bihar vote Counting : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. चुनाव आयोग ने मतगणना के राज्य के 38 जिलों में कुल 46 केंद्र बनाये हैं. ज्यादा सीटों वाले जिलों में एक से अधिक मतगणन केंद्र बनाये गये हैं. आज राज्य विधानसभा के लिए चुनाव लड़ने वाले  कुल 3687 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला हो जायेगा.

Bihar vote Counting : बिहार विधानसभा में प्रमुख उम्मीदवार

मुख्य लड़ाई NDA और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली महागठबंधन के बीच है. एनडीए में जहां नीतीश कुमार का राजनीतिक भविष्य दांव पर है . बिहार के वर्तमान सीएम और जनतादल यूनाइडेट(JDU) के वरिष्ठ नेता  नीतीश कुमार हालांकि खुद चुनाव मैदान में नहीं हैं लेकिन बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए ने ये चुनाव उनके नाम पर ही लड़ा है. वहीं मैदान में राजद, कांग्रेस , वीआईपी और लेफ्ट पार्टियों को मिलकर बनाई गई महागठबंधन हैं , जिसका नेतृत्व तेजस्वी यादव कर रहे हैं. तेजस्वी यादव महागठबंधन की तरफ से  मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं. इसके अलावा जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर भी नई राजनीतिक सोच के साथ मैदान में हैं. देखना दिलचस्प होगा कि बिहार की जनता ने प्रशांत किशोर की नई राजनीति सोच और सुधारों को कितना स्वीकार किया है.

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा इंतजाम

हर मतगणना केंद्र पर तीन स्तर की सुरक्षा घेरा (थ्री-लेयर सिक्योरिटी) बनाया गया है.

आंतरिक घेरा: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जिम्मे.

बाहरी घेरा: बिहार पुलिस और जिला सशस्त्र पुलिस की जिम्मेदारी.

कुछ जगहों पर तीसरा स्तर भी (जैसे बाहरी परिधि पर अतिरिक्त पुलिस).

राज्य के बाहर से 106 कंपनियां केंद्रीय बलों की तैनात की गई हैं.

स्ट्रांग रूम और मतगणना हॉल में 24×7 CCTV निगरानी.

ईवीएम-वीवीपैट डबल लॉक स्ट्रांग रूम में रखे गए थे, जिन्हें कैंडिडेट्स/एजेंट्स की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ खोला जा रहा है.

 

Latest news

Related news