British Airways BA295 Emergency लंदन: ब्रिटिश एयरवेज की लंदन से शिकागो जा रही फ्लाइट BA295 में सोमवार को उस समय अचानक इमरजेंसी घोषित कर दी गई,जब विमान आयरलैंड के ऊपर उड़ान भर रहा था. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान ने कुछ ही समय में अपनी ऊंचाई में करीब 28,000 फीट की भारी गिरावट दर्ज की.इसके बाद पायलटों ने अंतरराष्ट्रीय इमरजेंसी कोड 7700 सक्रिय किया.
घटना के बाद शिकागो जा रही इस ट्रांस-अटलांटिक फ्लाइट को अमेरिका जाने के बजाय वापस लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया. इमरजेंसी की वजह अभी तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है.
British Airways flight declares emergency over Ireland after steep 28,000-ft descent
British Airways Flight BA295, operating from London Heathrow to Chicago O’Hare, reportedly squawked 7700, the international emergency transponder code, while flying over Ireland.
#BritishAirways #BA295 #FlightEmergency #Aviation #AviationNews
Read More: https://t.co/MFRgWNJR1w
— IndiaToday (@IndiaToday) October 5, 2026
British Airways BA295 Emergency:37 हजार फीट से सीधे 9 हजार फीट पर आया विमान
फ्लाइट ट्रैकिंग से सामने आई जानकारी के मुताबिक BA295 ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और शिकागो के ओ’हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रही थी.
उड़ान के दौरान बोइंग 777 विमान करीब 37,000 फीट की क्रूजिंग ऊंचाई पर पहुंच गया था. इसके बाद आयरलैंड के ऊपर विमान तेजी से नीचे आया और लगभग 9,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया.
यानी विमान ने कुछ ही समय में करीब 28,000 फीट की ऊंचाई गंवाई. इस असामान्य बदलाव के बाद विमान के पायलटों ने इमरजेंसी ट्रांसपोंडर कोड 7700 प्रसारित किया.
पायलटों ने एक्टिव किया Squawk 7700
विमान की ओर से इस्तेमाल किया गया Squawk 7700 एविएशन में बेहद महत्वपूर्ण इमरजेंसी संकेत है. जब पायलट इस कोड को ट्रांसपोंडर के जरिए सक्रिय करते हैं तो एयर ट्रैफिक कंट्रोल को संकेत मिलता है कि विमान में सामान्य से अलग कोई गंभीर आपात स्थिति है और चालक दल को सहायता की जरूरत हो सकती है.
शिकागो जाने के बजाय लंदन लौटा विमान
इमरजेंसी घोषित होने के बाद BA295 के रूट में बदलाव किया गया.फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार विमान ने अटलांटिक पार कर शिकागो जाने के बजाय लंदन की दिशा में वापस लौटना शुरू कर दिया.
रिपोर्टों में विमान को हीथ्रो की ओर डायवर्ट किए जाने की जानकारी दी गई है.
यह फैसला विमानन सुरक्षा के लिहाज से असामान्य नहीं है. किसी लंबी दूरी की उड़ान में यदि तकनीकी या अन्य गंभीर समस्या का संदेह हो, तो पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल उपलब्ध सुरक्षित एयरपोर्ट पर विमान को उतारने का फैसला कर सकते हैं.
क्या विमान में कोई बड़ी तकनीकी खराबी हुई?
फिलहाल इसका कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.विमान की ऊंचाई में अचानक भारी गिरावट और उसके बाद 7700 कोड के इस्तेमाल से यह जरूर पता चलता है कि चालक दल ने स्थिति को सामान्य नहीं माना था लेकिन ब्रिटिश एयरवेज ने अभी तक इमरजेंसी की सटीक वजह सार्वजनिक नहीं की है.
कौन सा विमान था BA295?
रिपोर्ट्स के अनुसार BA295 के तौर पर संचालित विमान Boeing 777-200ER था. विमान लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट के टर्मिनल 5 से शिकागो के लिए रवाना हुआ था.
फ्लाइट की निर्धारित यात्रा लगभग 8 घंटे 40 मिनट की थी. उड़ान के करीब एक घंटे बाद विमान के रूट और ऊंचाई में अचानक बदलाव देखने को मिला.
मामला की जांच जारी
ब्रिटिश एयरवेज की BA295 से जुड़ी यह घटना जांच अभी चल रही है. विमान की वापसी, इमरजेंसी के कारण और यात्रियों की स्थिति को लेकर एयरलाइन या संबंधित विमानन अधिकारियों की ओर से आगे जानकारी आने की उम्मीद है.

