Tuesday, February 24, 2026

Unique News : मंदिर के बाहर हुई चप्पल चोरी तो पीडित ने कराई आनलाइन FIR

कानपुर   अक्सर मंदिरों के बाहर से चप्पलों के चोरी होने की घटना समाने आती है. ज्यातर लोग इसे एक घटना मानकर दुखी होकर वापस आ जाते हैं लेकिन कानपुर शहर के एक व्यक्ति ने अपने साथ हुई चप्पल चोरी की घटना को संजीदगी से लिया है. उनका कहना है कि ये कोई समान्य घटना नहीं है.

मंदिरों के बाहर सक्रिय गैंग का काम

कानपुर निवासी पीडित कांति शरण निगम का कहना है कि ये किसी गिरोह/गैंग का काम हो सकता है. देश के प्रसिद्ध मंदिरों के बाहर चोर टाइप के लोग घूमते रहते हैं और मौका मिलते ही भक्तों के जूते चप्पल चोरी करके ले जाते हैं. मथुरा वृंदावन के मंदिरों के बाहर भी ये खूब होता है. लोग चोरी करते हैं और बाद में वहीं पास में ही जूते चप्पलों की दुकान खोल कर बैठ जाते हैं.

मंदिर के बाहर से चोरी से आस्था को पहुंचती है चोट

कांति शरण निगम का कहना है कि एक भक्त बहुत आस्था के साथ मंदिर में दर्शन करने जाते हैं.मंदिर जैसी पवित्र जगह पर उसके नये जूते चप्पाल चोरी हो जाते हैं. कोई ऐसी हरकत (चप्पल चोरी) करता हो तो ये भक्त की आस्था को चोट पहुंचाने वाला है. एक भक्त बहुत आस्था के साथ मंदिर आता है और तब उसके साथ अगर ऐसी घटना हो जाये तो आस्था को बहुत चोट पहुंचती है.

कानपुर के कांति शरण निगम का मानना है कि ये कोई साधारण घटना नहीं है बल्कि लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है. इसलिए मैंने चप्पल चोरी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है. मामला आनलाइन दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़े :-

Delhi Flood Warning: दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ा,सरकार ने जारी किया फ्लड वॉर्निंग

कोहना थाना क्षेत्र के भैरव मन्दिर का मामला

दरअसल कांति शरण निगम नाम के ये श्रद्धालु शहर के भैरव मंदिर में दर्शन करने गए थे. मंदिर के बाहर से कई इनकी चप्पल लेकर गायब हो गयी. चप्पल गायब होने से श्रद्धालु बेहद नाराज हैं.उन्होने FIR में लिखा है कि बड़ी मेहनत और ईमानदारी की कमाई से चप्पल खरीदी थी. वो चप्पल चोरी होने पर बहुत आहत हू. इसलिए FIR दर्ज करा रहा हूं.  पुलिस जल्द से जल्द मेरी चप्पल ढ़ूढ़ कर समस्या का निदान करे

Latest news

Related news