योगी सरकार का सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: 5% बढ़ा महंगाई भत्ता, 58% से बढ़कर हुआ 63%

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ Yogi Adityanath सरकार ने त्योहारी सीजन के बीच राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 5% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है. सरकार के इस कदम से राज्य के करीब 16 लाख से अधिक कर्मचारियों और 12 लाख से अधिक पेंशनर्स को सीधा फायदा पहुंचेगा.

1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, महंगाई भत्ते की यह नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी. कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का नकद लाभ नवंबर 2026 के वेतन (सैलरी) के साथ मिलकर मिलेगा, जो दिसंबर की शुरुआत में खाते में आएगा.

पीएफ खाते में जाएगा 4 महीने का एरियर

जुलाई से लेकर अक्टूबर 2026 तक के पिछले 4 महीनों का बकाया (एरियर) कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) खाते में जमा किया जाएगा. जो कर्मचारी पीएफ के दायरे में नहीं आते हैं, उन्हें यह राशि राष्ट्रीय बचत पत्रों (NSC) के रूप में या उनके जीपीएफ खाते में दी जाएगी.

इन कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ

इस बढ़ोतरी का लाभ राज्य के नियमित सरकारी कर्मचारियों के अलावा निम्नलिखित वर्गों को भी मिलेगा:
• सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी
• तकनीकी शिक्षण संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारी
• कार्यप्रभारित (Work-charged) कर्मचारी और पूर्णकालिक कर्मचारी

Yogi Adityanath सरकार ने दिवाली बोनस को भी दी मंजूरी

महंगाई भत्ते के साथ ही योगी सरकार ने अराजपत्रित (non-gazetted) कर्मचारियों के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस (Ad-hoc Bonus) को भी मंजूरी दे दी है. इस बोनस की अधिकतम सीमा 7,000 रुपये तय की गई है. बोनस की कुल राशि का 25% हिस्सा कर्मचारियों को नकद दिया जाएगा, जबकि शेष 75% हिस्सा उनके पीएफ खाते में ट्रांसफर किया जाएगा. सरकार के इस फैसले से राज्य के खजाने पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ आएगा, लेकिन इससे कर्मचारियों के वेतन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. जानकार सरकार की इस दरियादिली के पीछे 2027 के विधानसभा चुनाव को वजह मान रहे हैं.

ये भी पढ़ें-अखिलेश यादव करेंगे परिवार संग रामलला के दर्शन, अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद होगा पहला राम मंदिर दौरा

Latest news

Related news