सीएम योगी का आश्वासन:’इलाज की चिंता सरकार पर छोड़ें, हर समस्या का होगा समय पर समाधान’

CM Yogi Janta Darshan गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित दिग्विजय नाथ स्मृति भवन के बाहर ‘जनता दर्शन’ किया. इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग 200 लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं और पीड़ा रखी. सीएम योगी ने बेहद संवेदनशीलता के साथ एक-एक कर सभी की बात सुनी और अधिकारियों को उनकी समस्याओं के त्वरित व उचित निस्तारण के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है और हर उचित समस्या का निदान कराया जाएगा.

 CM Yogi Janta Darshan : लापरवाही पर सख्त रुख,समयसीमा में न्याय के निर्देश

जनता दर्शन के दौरान पुलिस और राजस्व से जुड़े मामलों पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया. उन्होंने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए निर्देशित किया कि सभी मामलों का निस्तारण निष्पक्ष और तय समयसीमा के भीतर होना चाहिए. जिलाधिकारी को विशेष निर्देश देते हुए सीएम ने कहा, “राजस्व संबंधी शिकायतों के निपटारे में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पीड़ितों को समय से न्याय दिलाना सुनिश्चित करें.”

CM Yogi Janta Darshan Gorakhpur
सीएम योगी जनता दर्शन गोरखपुर

‘इलाज की चिंता सरकार पर छोड़ दें’

जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा, “आप सिर्फ अपने परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज के खर्च की चिंता सरकार पर छोड़ दें.” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जाए. साथ ही, गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जल्द से जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए.

गोरक्षपीठाधीश्वर ने की गोसेवा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या हमेशा की तरह परंपरागत रही. प्रातःकाल महायोगी गुरु गोरखनाथ और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी का आशीर्वाद लेने के बाद सीएम योगी मंदिर की गोशाला पहुंचे. वहाँ उन्होंने गोवंश को अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाकर गोसेवा की.

इसके बाद मंदिर परिसर के भ्रमण के दौरान उन्होंने परिजनों के साथ आए छोटे बच्चों को अपने पास बुलाया, उनसे दुलार किया और उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में बातचीत की. सीएम योगी ने बच्चों को चॉकलेट उपहार में दी और उन्हें मन लगाकर पढ़ने तथा जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया.

Latest news

Related news