त्योहारी सीजन पर सीएम धामी की लोगों से अपील-स्थानीय उत्पादों को दें प्राथमिकता, मातृशक्ति की आजीविका होगी मजबूत

Uttrakhand Sashakt Behna Utsav देहरादून : त्योहारी मौसम के शुरु होते ही राज्य भर के बाजारों में रौनक होनी शुरु हो गई है. ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने प्रदेशवासियों से लोगों से खास अपी की है. सीएम धामी ने लोगों से अपील की है कि आने वाले दिनों में जो त्योहारों के दौरान अगर वे स्थानीय लोगों के हाथों से बनी वस्तुओंं को प्राथमिकता दें.  मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पाद खरीदना केवल खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे प्रदेश की मातृशक्ति, स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्यमियों की आजीविका को मजबूती मिलती है.

Uttrakhand Sashakt Behna Utsav में स्थानीय उत्पादों की खरीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित ‘सशक्त बहना उत्सव’ के तहत स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों से स्थानीय उत्पादों की खरीदारी भी की.

सीएम धामी ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि इनमें अपने प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और स्थानीय हुनर की झलक दिखाई देती है. उन्होंने प्रदेशवासियों से त्योहारों के दौरान ऐसे उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदने का आह्वान किया.

Uttrakhand Sashakt Behna Utsav
Uttrakhand Sashakt Behna Utsav

स्थानीय खरीद से महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सहारा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार किए जा रहे उत्पाद उनकी मेहनत और आत्मनिर्भरता का उदाहरण हैं. जब लोग इन उत्पादों को खरीदते हैं तो इसका सीधा लाभ उनसे जुड़े परिवारों और महिला उद्यमियों को मिलता है.

उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पाद की प्रत्येक खरीद किसी परिवार की आय बढ़ाने, किसी महिला के स्वरोजगार को मजबूत करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने में योगदान करती है.

Uttrakhand Sashakt Behna Utsav
Uttrakhand Sashakt Behna Utsav

‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की अपील

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान ने देश में स्थानीय उत्पादों के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाया है. उत्तराखंड सरकार भी महिला स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का सबसे बेहतर अवसर हैं. लोग उपहार, सजावटी सामान और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर प्रदेश के छोटे उत्पादकों को सीधे सहयोग कर सकते हैं.

आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में अहम कदम

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस त्योहारी सीजन में स्थानीय उत्पाद खरीदने के साथ-साथ दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ को जन-अभियान बनाने में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है.

उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उत्तराखंड की स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी. स्थानीय उत्पादों को अपनाना आत्मनिर्भर उत्तराखंड और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

Latest news

Related news