प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चार राज्यों में हुए लेजिस्लेटिव काउंसिल (MLC) चुनावों MLC polls के नतीजों पर कमेंट करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. पीएम ने कहा चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे और कांग्रेस के परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए.
MLC polls नतीजों पर पीएम ने कसा कांग्रेस पर तंज
एक एक्स पोस्ट में मोदी ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 सीटों पर हुए चुनावों का ज़िक्र किया और पूछा कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती हैं. पीएम ने लिखा, “4 बड़े राज्यों – उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए.
चुनाव बैलेट पेपर से हुए. अंदाज़ा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं? 🧐”
MLC elections in 28 seats across 4 big states – Uttar Pradesh, Maharashtra, Bihar and Karnataka. Elections held using ballot papers. Guess how many seats Congress won? 🧐
— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2026
12 सीटों पर चुनाव लड़ी कांग्रेस, सभी पर हार !
अब तक की जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने चार राज्यों में कुल 12 विधान परिषद सीटों पर चुनाव लड़ा था. इनमें बिहार की 5 और महाराष्ट्र की 3 सीटें शामिल थीं. पार्टी को इन दोनों राज्यों में भी अपेक्षित सफलता नहीं मिली.
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 11 विधान परिषद सीटों में से किसी पर उम्मीदवार नहीं उतारा था. वहीं,कर्नाटक में सत्ता में होने के बावजूद पार्टी को इन चुनावों में कोई सीट नहीं मिली.
कांग्रेस के लिए यह परिणाम इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पार्टी लगातार चुनाव प्रक्रिया और मतपत्रों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाती रही है. विधान परिषद चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल होने के बावजूद हार का सामना करने पर विरोधी दलों ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इन चुनावों में 22 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 14 सीटों पर जीत हासिल करने का दावा आंकड़ों में किया गया है. इन नतीजों ने कांग्रेस के संगठन, उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ये भी पढ़ें-MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ! 12 सीटों पर लड़ी पार्टी, नहीं खोल पाई खाता

