Team India Grand Welcome : T20 WORLD CUP जीत आ रही भारतीय टीम का मुंबई में होगा भव्य स्वागत, मरीन ड्राईव पर विजय जूलूस की तैयारी

Team India Grand Welcome , मुंबई : T20 WORLD CUP 2024 के फाइनल में स्वर्ग पदक जीतने वाली टीम इंडिया के स्वागत के लिए भारत में भव्य तैयारी की गई है. भारतीय टीम गुरुवार को सुबह मुंबई पहुंच रही है. दो दिन तक तूफान में फंसे रहने  के कारण  अब भारतीय टीम भारत वापस लौट रही है.  मुंबई में टीम के स्वागत के लिए बड़ी तैयारी की गई है.

Captain Rohit Sharma and Virat Kohli
Captain Rohit Sharma and Virat Kohli

Team India Grand Welcome: खुली बस में खिलाड़ी निकालेंगे विजय जुलूस

भारतीय टीम के स्वागत और कल होने वाले कार्यक्रम के बारे मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन 1 प्रवीण मुंडे ने जानकारी दी कि  “… टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम कल मुंबई पहुंच रही है. नरीमन पॉइंट और वानखेड़े स्टेडियम के बीच मरीन ड्राइव पर शाम 5 से 7 बजे तक एक खुली बस में विजय जुलूस निकाला जाएगा.

Virat Kohli and Jaspreet Bumrah
Virat Kohli and Jaspreet Bumrah

आम लोग भी हो सकते हैं शामिल – पुलिस

मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन 1 प्रवीण मुंडे ने कहा कि इस भव्य जूलूस के कार्यक्रम में शामिल होन के लिए आम लोग भी आ सकते हैं. डीसीपी मुडे ने कहा कि “अगर आप जुलूस में शामिल होना चाहते हैं, तो कृपया शाम 4:30 बजे से पहले पहुंचें और सड़क पर नहीं, बल्कि सैरगाह की तरफ इकट्ठा हों. शाम 7 बजे वानखेड़े स्टेडियम में विजय यात्रा निकाली जा रही है. अगर आप उसमें शामिल होना चाहते हैं, तो कृपया सुनिश्चित करें कि आप शाम 6 बजे से पहले स्टेडियम में पहुंच जाएं और अपनी सीट पर बैठ जाएं. कृपया ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का प्रयास करें..”

ये भी पढ़े :- टी20 विश्व कप 2024 – भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर टी20 विश्व कप का जीता खिताब 

Latest news

Related news