Rajya Sabha LIVE: गुरुवार को लोकसभा में बोलने के बाद शुक्रवार को PM मोदी राज्यसभा में बोल रहे हैं. उन्होंने हरिवंश नारायण सिंह का अपर हाउस में स्वागत किया. हरिवंश को निर्विरोध राज्यसभा के उपसभापति चुने गए है. पीएम मोदी उन्हें एक शानदार पत्रकारिता करियर और राजनेता के तौर पर सिविल सोसाइटी में उनके योगदान की तारीफ की.
PM मोदी ने हरिवंश नारायण सिंह का राज्यसभा में स्वागत किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं हरिवंश जी को बधाई देता हूं. राज्य सभा उपसभापति के रूप में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना अपने आप में इस सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास है. सबको साथ लेकर चलने का आपका जो प्रयास रहा है उसको एक प्रकार से सदन ने आज मोहर लगा दी है. ये एक सहज कार्यशैली का सम्मान है. हम सबने हरिवंश जी के नेतृत्व में सदन की शक्ति हो और प्रभावित होते देखा है.”
Rajya Sabha LIVE: पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को जन्मदिन पर किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज 17 अप्रैल है और 17 अप्रैल, 1927 हमारे पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की जन्म जयंती भी है. और विशेषता ये भी है कि आज 17 अप्रैल को आप जब तीसरी बार इस दायित्व को संभालने जा रहे हैं, चन्द्रशेखर जी के साथ आपका जुड़ाव, उनके प्रति आपका लगाव रहा और एक प्रकार से आप उनके सहयात्री रहे, उनके पूरे कार्यकाल में, ये अपने आप में एक बड़ा सुयोग है.”
हरिवंश जी ने अपना ज़्यादातर समय युवाओं के बीच बिताया-PM
“हमारा देश एक युवा देश है. हरिवंश जी ने अपना ज़्यादातर समय युवाओं के बीच बिताया है. उन्हें स्पॉटलाइट में रहना पसंद नहीं है, लेकिन वे पूरे भारत में घूमकर देश को समझने की कोशिश करते हैं. उन्होंने RS सदस्य के तौर पर अपने पिछले टर्म में कॉलेज और यूनिवर्सिटी में 350 प्रोग्राम किए”: PM मोदी

