Tuesday, July 7, 2026
Home Breaking News पाकिस्तान में न्यूक्लियर बम इस्तेमाल के लिए बनी कमिटी की बैठक टली,...

पाकिस्तान में न्यूक्लियर बम इस्तेमाल के लिए बनी कमिटी की बैठक टली, एक अरब डॉलर की अमेरिका मदद का हुआ असर ?

0
199
Pakistan NCA Meeting Postpone
Pakistan NCA Meeting Postpone

Pakistan NCA Meeting Postpone :  भारत पाकिस्तान के बीच तनाव अब लगभग युद्ध की स्थिति में बदल चुका है. दोनो ओर से हमले किये जा रहे हैं. भात के ताबड़तोड़ हमले से  पाकिस्तान के कई एयरबेस और आतंकी ठिकानों  तबाह हुए है .भारत के  हमले से पाकिस्तान को भारी तबाही झेलने पड़ रही है. हलांकि पाकिस्तान हर संभव पलटवार करने की कोशिश कर रहा है लेकिन भारतीय सेना के शौर्य के आगे बेबस हो गया है और अब भारत के खिलाफ अपने न्यूक्लियर बम के इस्तेमाल की योजना बनाने लगा है.

Pakistan NCA Meeting Postpone

खबर है कि पाकिस्तान में न्यूक्लियर बन के इस्तेमाल के लिए बनी कमिटी की बैठक होने वाली थी लेकिन अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद पाकिस्तान सरकार ने ये बैठक  टाल दी गई है.माना जा रहा है कि पाकिस्तान में ये बैठक अमेरिका के दखल के बाद टाली गई  है. दरअसल भारत के द्वारा चौतफा हमले के कारण पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार के जमकर फजीहत हो रही है. ऐसे में पीएम शहबाज शरीफ ने शनिवार को नेशनल कमांड अथॉरिटी की बैठक बुलाई थी. ये खबर अमेरिकी भी पहुंची और अमेरिकी सरकार की तरफ से विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिफ मुनीर से फोन पर बात की थी. दोनों की बातचीत के बाद अब पाकिस्तान ने बैठक टाल दी है.

हलांकि इस समय ये साफ नहीं है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और आसिफ मुनीर के बीच क्या बात हुई लेकिन न्यूक्लियर बम के इस्तेमाल के लिए होने वाली महत्वपूर्ण   बैठक  का टलना इस बात की ओर इशारा है कि पाकिस्तान पर अमेरिका का दवाब है क्योंकि  मदद के लिए हाथ फैलाये पाकिस्तान को अमेरिका की मदद से मिलने वाले पैसे का इंतजार  है. संभवतह इसीलिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं.

अमेरिका से आये फोन के बाद पाकिस्तान मे टली बैठक 

बता दें कि भारत के ताबड़तोड़ एक्शन से परेशान और अपने हर नाकाम हमले से बौखलाया पाकिस्तान अब परमाणु हथियार के इस्तेमाल करने पर उतारु हो रहा है. इस पर फैसला लेने के लिए शनिवार को पीएम शहबाज शरीफ नेशनल कमांड अथॉरिटी की बैठक बुलाई थी लेकिन अब अब टाल दिया गया है. नेशनल कमांड अथाॉरिटी पाकिस्तानी सरकार और सेना वो टॉप कमेटी है, जो देश के लिए बड़े फैसले लेती है. यही कमेटी परमाणु बम के इस्तेमाल को लेकर भी निर्णय लेगी. फिलहाल अमेरिकी हस्तक्षेप के बाद पाकिस्तान ने न्यूक्लियर बम के इस्तेमाल को लेकर अपनी बैठकें टाल दी हैं.