बुलन्दशहर के खुर्जा में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़,12 तमंचे के साथ नकदी बरामद

बुलन्दशहर:निकाय चुनाव से पहले बुलन्दशहर के कोतवाली खुर्जा नगर इलाके में बुलंदशहर पुलिस ने एक बड़ी अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है जिसमें 12 तमंचे,2 बंदूक 90 कारतूस और 1 लाख 86 हज़ार की नकदी भी बरामद हुआ है.

अवैध तमंचे बनाने वाले दो तस्कर भी गिरफ्तार किये गये हैं  जबकि चार आरोपी फरार बताए जा रहे हैं .खुर्जा पहले से ही अवैध हथियारों के मामले में सुर्खियों में रहा है. बताया जाता है कि मशहूर सिंगर सिद्दू मूसेवाला की हत्या में भी यहीं से अवैध हथियारों की सप्लाई की गई थी.पुलिस के मुताबिक खुर्जा कोतवाली नगर के मुड़ाखेडा में एक मकान में अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी.

Latest news

Related news