IndiGo ने 17 अक्टूबर तक सऊदी आने और जाने वाली उड़ाने रद्द की, रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना की उड़ाने रद्द

IndiGo एयरलाइन ने मंगलवार को एक एडवाइज़री में कहा कि सऊदी अरब में बदलते हालात की वजह से रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली उसकी सभी फ़्लाइट्स 17 अक्टूबर तक कैंसल कर दी गई हैं.

IndiGo ने अपनी ट्रैवल एडवाइजरी में क्या कहा

IndiGo ने सऊदी के लिए अपनी उड़ाने रद्द करने की जानकारी देते हुए कहा, सऊदी अरब में बदलते हालात की वजह से, रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली फ़्लाइट्स 17 अक्टूबर 2026 तक कैंसल कर दी गई हैं.
कस्टमर्स को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले https://goindigo.in/check-flight-status.html पर अपनी फ़्लाइट का स्टेटस चेक कर लें.
बुकिंग के समय दी गई कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर समय पर अपडेट शेयर किए जा रहे हैं. हमारी सपोर्ट टीम किसी भी सवाल या परेशानी में मदद के लिए मौजूद है.
आपकी सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हम सुरक्षित ऑपरेशन पक्का करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार कोऑर्डिनेट कर रहे हैं.

रियाद में एयरपोर्ट पर हमले के चलते सऊदी में बदले हालात

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए भीषण मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण सऊदी अरब में सुरक्षा और राजनीतिक हालात काफी बदल गए हैं. 10 अक्टूबर 2026 को हुआ यह हमला पिछले एक दशक में सऊदी अरब पर हुआ सबसे घातक हमला माना जा रहा है.
इस हमलों में अब तक कम से कम 14 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में एक भारतीय नागरिक और एक पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं.
इसके बाद रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीयों के लिए सतर्कता एडवाइजरी जारी की है और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने व जरूरत पड़ने पर घरों के अंदर रहने को कहा है. अमेरिका ने भी अपने कर्मचारियों के लिए यात्रा प्रतिबंध कड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें-जज की तबीयत खराब, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन पर सुनवाई गुरुवार तक टाली,जानिए इंडिया गठबंधन की याचिकाओं का क्या होगा

Latest news

Related news