नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उपराष्ट्रपति भवन में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के माथे पर तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। दोनों शीर्ष नेताओं ने इस पावन अवसर पर एक-साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

