Gold Price Fell : ट्रंप टैरिफ टेरर से परेशान मार्केट में राहत की एक खबर है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत पर लगने वाले टैरिफ से सोने के व्यापार को अलग रखा जायेगा. ट्रंप ने यह बात अपने सोशल मीडिया एकउंट ट्रुथ पर कहा है. ट्रंप के इस ऐलान के बाद सोने की कीमत (Gold Price) में कमी आने लगी है. त्योहार के मौसम में भारत के लिए ये राहत भरी खबर है.
Gold Price fell:घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में सोने का दाम गिरा
अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्वीट के बाद ही अचानक सोने के भाव घरेलू और अंतराष्ट्रीय बाजार में गिरने लगे है. सोमवार को कारोबारी बाजार के पहले दिन सोना की कीमत करीब 1400 रुपये कम हुई ,वहीं मंगलवार को भी इसके दामों में गिरावट आई. सोने की कीमत में इस गिरावट के पीछे डोनाल्ड ट्रंप का वो ट्वीटर पोस्ट है जिसमें कहा गया है कि सोने के टैरिफ से बाहर (No Tariff On Gold)0 रखा जायेगा. ट्रंप के इस ऐलान के बाद भारतीय बाजार में सोना खरीदने को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है.
एमसीएक्स पर बिखरा सोने का भाव
ट्रंप के ट्वीट के बाद अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने की कीमत में 2.48% गिरावट आई और सोने का भाव 3,404.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव सोमवार को 1409 रुपये गिरकर 1,00,389 रुपये पर आ गया. वहीं मंगलवार को कीमत में थोड़ी और कमी आई और भारत में इसकी कीमत 1,00,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.
भारत के लिए अच्छा संकेत – एक्सपर्ट
अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में तेजी का असर भारत पर भी पड़ रहा था. भारत में सोना एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम से भी आगे बढ़ गया. त्योहारी मौसम और खास कर शादियों का मौसम होने के कारण खरीदारों के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी गई थी. एक्सपर्ट का कहना है कि कीमत में कमी भारतीय खरीदारों के लिए अच्छी और राहत की खबर है. इसके साथ ही एक्सपर्ट मानते हैं कि कीमत कम होने का असर भारत के बाजार पर भी सकारात्मक पड़ेगा. सोने की कीमत कम होने का असर पुतिन और ट्रंप के बीच शांति वार्ता पर भी पड़ा सकता है.

