दिल्ली
पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाला मांझा कब किसी की जान के लिए आफत बन जाये,ये कहना मुश्किल है. आज ये मांझा दिल्ली में एक चील( Eagle) के लिए खतरे का पैगाम बन गया. वो तो भला हो उस ITBP के जवान का जिसने उस चील को पेड़ों के बीच मांझे के बीच उलझा हुआ देखा लिया और अग्निशमन विभाग (fire department) को इसकी सूचना दी. सूटना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग (fire department) की गाड़ी मौके पर पहुंची. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चील को धागों के बीच से निकाला जा सका और उसकी जान बची.
ये पहला मौका नहीं है,दिल्ली में अक्सर पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले चायनीज मांझा वाले धागे में पक्षी फंस जाते हैं,कई बार उनकी जान तक चली जाती है.
इस साल 15 अगस्त के दिन सैंकड़ों पक्षी मांझे के घागे में फंस कर घायल हुए थे. करीब 200 पक्षी अस्पताल तक पहुंचाये गये तब कहीं जाकर उनकी जान बची .
फायर ब्रिगेड की टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद एक चील को पेड़ से उतारा, पेड़ पर मांझे में उलझी थी चील pic.twitter.com/XQdlR2kFxq
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) November 15, 2022

