Delhi Liquor Case : दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल और बीआरएस नेता के कविता की हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी गई है. दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को 100 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग के मामले गिरफ्तार किया था. केजरीवाल 2 अप्रैल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं.
Delhi Liquor Case में के कविता की हिरासत भी बढ़ी
वहीं इस मामले में तेलंगाना की बीआरएस नेता के कविता भी तिहाड़ जेल में बंद हैं. के कविता इडी और सीबीआई दोनों की हिरासत में हैं. सीबीआई ने कविता को इडी की हिरासत में तिहाड़ जेल से ही हिरासत में लिया है. बीआसएस नेता कविता की न्यायिक हिरासत भी फिलहाल बढ़ा दी गई है. अरविंद केजरीवाल और के कविता की हिरासत अदालत ने 14 दिन के लिए बढ़ाई है. दिल्ली के राउस एवेन्यू कोर्ट में आज दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और के कविता के मामले मे सुनवाई हुई. इडी ने अपन पक्ष रखते हुए कहा कि वो जल्द ही के कविता के पक्ष में अपना आरोप पत्र दाखिल करेंगे.
ईडी ने कहा अगले 60 दिन में आरोप पत्र करेंगे दाखिल
के कविता की हिरसात की अवधि पूरी होने के बाद हिरासत को आगे बढ़ाने के लिए आज इडी ने दिल्ली की अदालत मे कहा कि उन्हें गवाहों सबूतों के साथ छेड़छाड़ और गवाहों के प्रभावित करन की आशंका बनी हुआ है, हम मामले की जांच कर रहे हैं. क्या जांच चल रही है अबी फिलहाल इसका खुलासा नहीं करेंगे. इडी ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि हम 60 दिनों में अपनी आरोप पत्र दाखिल करेंगे.
ये भी पढ़े:- Lok Sabha Election 2024: बिहार में राजनीतिक लड़ाई मछली-मटन से अब सत्तू और केक…

