CM Joseph Vijay : तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हो गई है. ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के प्रमुख जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही प्रशासनिक फेरबदल शुरू कर दिया है. बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचने के बाद, विजय ने अपनी सरकार की प्राथमिकताएं साफ कर दी हैं.
CHIEF MINISTER OF TAMIL NADU. #CMJosephVijay pic.twitter.com/SiXZdo5PzA
— Actor Vijay Team (@ActorVijayTeam) May 10, 2026
CM Joseph Vijay ने शुरु किया प्रशासनिक फेरबदल
कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री विजय ने शासन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं:
-
डॉ. पी. सेंथिलकुमार: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को अब मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव/सचिव-I नियुक्त किया गया है.
-
जी. लक्ष्मी प्रिया: आदि द्रविड़ और जनजातीय कल्याण विभाग की सचिव को मुख्यमंत्री के सचिव-II के पद पर तैनात किया गया है.
जेसीडी प्रभाकर बने प्रोटम स्पीकर
सरकार के गठन के साथ ही विधानसभा की कार्यवाही को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री विजय ने जेसीडी प्रभाकर को प्रोटम स्पीकर नियुक्त किया है. प्रभाकर कल नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे. सूत्रों के अनुसार, अगले दिन होने वाले स्पीकर चुनाव में भी टीवीके की ओर से प्रभाकर ही उम्मीदवार हो सकते हैं, जिसके बाद फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया होगी.
गठबंधन और राजनीतिक समीकरण
विजय की पार्टी TVK चुनाव में 108 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी, जो बहुमत से मात्र 10 सीटें कम थी. हालांकि, कांग्रेस (5 विधायक) और CPI-CPM-VCK (प्रत्येक के 2 विधायक) के समर्थन से सरकार का गठन हुआ है. आंध्र प्रदेश कांग्रेस नेता वाई एस शर्मिला ने इस गठबंधन को ‘नफरत की राजनीति’ के खिलाफ एक मजबूत कदम बताया है.
भावुक हुए पिता चंद्रशेखर
विजय के मुख्यमंत्री बनने पर उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह मेरा सपना था जो आज मेरे बेटे ने पूरा कर दिया. विजय बचपन से ही जो वादा करते हैं, उसे पूरा करने का इरादा रखते हैं.”
ये भी पढ़े :-विजय के 10 लाख करोड़ कर्ज वाले बयान पर भड़के स्टालिन, दी नसीहत कहा-जनता को धोखा न दें’..
CPIM ने दी बधाई
माकपा (CPIM) के महासचिव एम.ए. बेबी ने विजय को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनकी सरकार धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और जन-केंद्रित विकास के सिद्धांतों पर खरी उतरेगी।

