Heeramandi के मेकर बनायेंगे हीरामंडी सीजन-2, संजय लीला भंसाली ने बताया क्या होगी इस सीरीज की थीम

Heeramandi Season-2 :  ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रीलीज हुई ‘हीरामंडी- द डायमंड बाजार’ की अपार सफलता के बाद इस बेवसीरीज के मेकर संजयलीला भंसाली ने दर्शकों को खुशखबरी दी है. हीरामंडी के मेकर्स ने अब हीरामंडी सीजन-2 बनाने की अनाउंसमेंट की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

 

Heeramandi Season-2 की अनाउंसमेंट के लिए ऱखा गया मॉव शो  

हीरामंडी सीजन-2 के इनाउंसमेंट के लिए मुंबई के कार्टर रोड पर एक भव्य डांस शो रखा गया जिसमें 100 से अधिक डांसर्स ने अनारकली सूट पहनकर और घुंघरु बांध कर हीरामंडी के सुपरहिट गानों पर परफॉर्म किया. जिस देख कर लोग सुपर एक्साइटेड नजर आ रहे थे. यहां मौजूद हर व्यक्ति इस सीन को अपने कैमरे मे कैद कर लेना चाहता था, लोग डांस देखकर हूटिंग कर रहे थे. इस म़ॉव शो में हीरामंडी के मशहूर गजगामिनी वॉक को रीक्रियेट किया गया. इस बेजोड़ एक्ट को क्रुति महेश ने कोरियोग्राफ किया , जिसके कैप्शन में लिखा गया – महफिल फिर सजेगी, हीरामंडी सीजन 2 जो आयेगा.

Heeramandi सीजन 2 की कहानी क्या होगी ?

हीरामंडी सीजन 2 के अनाउंसमेंट के लिए जो वीडियो बनाया गया उसमें बताया गया है  कि 15 अगस्त 1947 को आजादी की लड़ाई खत्म हुई लेकिन यहीं से तवायफों की एक नई जंग शुरु हुई. नये भारत के नई दुनिया में सर उठाकर जीने की जंग. यही हीरामंडी साजन 2 की कहानी का थीम होगा. हीरमंडी के निर्माता संजय लीला भंसाली ने एक इंटरव्यू में कहा कि एक सीरीज को बनाने मे काफी मेहनत लगती है. मैं गंगूबाई काठियावाड़ी की रीलीज के बाद से लगातार काम कर रहा हूं..एक सजन को पूरा करने की जिम्मदारी काफी बड़ी होती है.

SANJAY LEELA BHANSALI O N HEERAMANDI
SANJAY LEELA BHANSALI O N HEERAMANDI

संजय लीला भंसाली ने हीरामंडी सीजन 2 की कहानी के बारे में विस्तार देते हुए कहा कि हीरामंडी 2  में तवायफें फिल्मी दुनिया में आ चुकी हैं. बंटबारे के बाद ज्यादातर तवायफें  कलकात्ता और मुंबई में शिफ्ट हो चुकी हैं. उनकी जगह बदल गई लेकिन यात्रा अभी भी वही है. इस बार वो प्रोड्यूसर्स के लिए नाचती हैं, नवाबों के लिए नहीं .

एक महीने बाद भी ओटीटी पर छाया है हीरामंडी का ग्लैमर

हीरामंडी जैसू भव्य वेस सीरीज को लेकर संजय लीला भंसाली ने कहा था कि सीरीज बार बार नहीं बनती है. मैं भी इसे दोबारा नहीं बना सकता. लेकिन लोगों के रिस्पांस को देखते हुए लगता है कि निर्माता भंसाली का मन बनदल गया है और हीरामंडी सीजन 2 बनान के लिए तैयार हो गये हैं.  हीरमंडी के रीलीज होने के एक महीने बाद भी ओटीटी पर इसका बज बना हुआ है.

हीरामंडी के कलाकार

हीरामंडी में हर कलाकार ने अपने अपने अभिनय से दर्शकों के दिल पर छाप छोड़ी है. 53 साल की मनीषा कोइराला से लेकर सोनीक्षी सिन्गा, शर्मिन शहगल, संजीदे शेख , रिचा चढ्ढ़ा, अदिति राव हैदरी, शेखर सुमन , अध्य्यन सुमन, ताहा शाह, इंद्रेश मलिक जैसे कलाकारों ने इस पूरे ड्रामा सीरीज में जान डाल दी है  . इस दौरान कुछ कलाकारों की एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी दिखा. खासकर संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन शहगल को लोगो ने इमेशनलेस तक कहा . ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि हीरामंडी – द डायमंड  बाजार की मेन एक्टर  शर्मिन शहगल अगली सीरीज में ली जाती हैं या नहीं.

Latest news

Related news