Tuesday, July 7, 2026
Home Breaking News परेशानियों के बचने के लिए एयर इंडिया ने जारी की एडवायजरी-3.5 से...

परेशानियों के बचने के लिए एयर इंडिया ने जारी की एडवायजरी-3.5 से 4 घंटे पहले पहुंचे एयरपोर्ट

0
951

दिल्ली

दिल्ली मे पिछले कई दिनों से एयरपोर्ट पर यात्रियो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है. यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए एयर इंडिया ने एडवायजरी जारी की है. एडवायजरी में कहा गया है कि जिन यात्रियो को डोमेस्टिक एयरलाइन से यात्रा करनी हो वो अपनी फ्लाइट के टाइम से कम से कम 3.5 घंटे पहले और जिन्हें  अंतराष्ट्रीय उड़ान में यात्रा करनी हो वो चार घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचे. एयर इंडिया ने ये सलाह भी दी है कि परेशानियों से बचने के लिए  यात्री केवल एक केबिन बैग के साथ ही आयें.

एयर इंडिया से पहले इंडिगो एयरलाइन ने भी यात्रियों को ऐसी ही सलाह दी थी.इंडिगो ने भी यात्रियो को 3.5 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी थी. इंडिगो ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियो की संख्या ज्यादा होने के कारण भीड़ काफी हो गई है. चेक इन और बोर्डिंग पास बनवाने मे ज्यादा समय लग रहा है.