Tuesday, March 10, 2026

पानी और सीवर कनेक्शन पर बढ़ी फीस, दिल्ली जल बोर्ड का नया फैसला

 Delhi water connection fee increased : दिल्ली में पानी और सीवर का कनेक्शन लेना महंगा हो गया है, क्योंकि दिल्ली जल बोर्ड ने इंफ्रास्ट्रक्चर शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है. यह बढ़ोतरी एक अप्रैल से लागू हो गई है. वहीं, जल मंत्री प्रवेश वर्मा का कहना है कि पिछली आप सरकार ने जो प्रावधान किया था, उसके मुताबिक हर वित्तीय वर्ष में इंफ्रास्ट्रक्चर शुल्क अपने आप बढ़ जाता है. इस प्रावधान में बदलाव किया जाएगा.

Delhi water connection fee increased  : इन क्षेत्रों लागू होगा शुल्क

जल बोर्ड द्वारा की गई वृद्धि सभी श्रेणी की रिहायशी कॉलोनियों और व्यावसायिक क्षेत्रों पर लागू होगी. रिहायशी कॉलोनियों में पानी के कनेक्शन के लिए अधिकतम ढांचागत शुल्क 243.11 रुपये प्रति वर्ग फुट था, अब यह बढ़कर 255.27 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गया है.

वहीं, सीवर कनेक्शन के लिए अधिकतम शुल्क 145.87 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 153.16 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गया है. जल मंत्री का कहना है कि आप सरकार के कार्यकाल में 16.09.2020 को दिल्ली जल बोर्ड की बैठक में प्रत्येक वित्तीय वर्ष की शुरुआत में पानी और सीवर कनेक्शन के ढांचागत शुल्क में पांच फीसदी की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया था. इसी के अनुरूप यह बढ़ोतरी की गई है. बोर्ड की अगली बैठक में यह प्रावधान समाप्त कर दिया जाएगा.

पिछले दिनों जलदाय मंत्री ने जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा था कि पानी के कनेक्शन की दरें अधिक होने के कारण अवैध कनेक्शन बढ़ रहे हैं. इसे ध्यान में रखते हुए कनेक्शन के लिए ली जाने वाली फीस की समीक्षा कर उसे कम किया जाएगा.

पानी कनेक्शन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर शुल्क में वृद्धि

ए, बी श्रेणी की कॉलोनी

  संपत्ति   पुरानी (प्रति वर्गफुट)   नई (प्रति वर्गफुट)
  व्यवसायिक       425.43       446.70
  आवासीय       243.11       255.27
  संस्थागत       303.88       319.07

ई, एफ, जी, एच श्रेणी कॉलोनी

  संपत्ति   पुरानी (प्रति वर्गफुट)   नई (प्रति वर्गफुट)
  व्यवसायिक       121.55      127.63
  आवासीय       60.77       63.81
  संस्थागत       91.16       95.72

Latest news

Related news