नवादा में भाजपा नेता के अस्पताल में 12 साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत, बच्चे की दोनों किडनी निकाले जाने का आरोप

NAWADA NEWS बिहार के नवादा में एक भाजपा नेता विकास सिंह के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल में एक 12 साल के बच्चे की दोनों किडनी निकाल लिये जाने का आरोप लगा है. परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान बच्चे की दोनो किडनी निकाल ली गई. जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई.

NAWADA NEWS  : 12 साल का बच्चा झूले से गिरा था

ये खबर सोशल मीडिया पर बिहार के एक यूट्बर ने साझा किया है, जिसमें परिजन ये आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं. बच्चे की मां का आरोप है कि 12 साल का उनका लड़का झूले से गिर गया था. चोट ज्यदा लगन के कारण उसे धर्मशीला देवी हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था . इलाज के दौरान डॉक्टर ने कहा कि बच्चे के पेट में कोई समस्या है, जिसके लिए उसकी सर्जरी करनी होगी . बच्चे की मां ने बताया कि अस्पताल ने उनसे पहले इलाज के नाम पर डेढ लाख रुपये लिये, फिर 90 हजार रुपये मांगे,जो उन्होंने अपनी जमीन बेचकर दिये.  परिवार उनके साथ आये लोगों का कहना है कि इलाज के दौरान बच्चे की दोनो किडनी निकाल ली गई.मामला 22 सितंबर का है लेकिन परिजनों के आरोप के बावजूद अब तक मामले में FIR तक नहीं हुई है.

Latest news

Related news