मथुरा : Lok Sabha Election 2024 मथुरा में बुधवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे. वह सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे. यहां उन्होंने दर्शन करके पूजा-अर्चना की. श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने के बाद वह प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे. वह प्रबुद्धजनों को संबोधित कर रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीर्थनगरी में प्रबुद्धजन सम्मेलन से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है.
"मथुरा और वृंदावन की गलियां भी इंतजार तो कर ही रही होंगी…"
मथुरा में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ #Mathura #ShriKrishnaJanambhumi #CMYogi #YogiAdityanath pic.twitter.com/FZEi0dnKCt
— India TV (@indiatvnews) March 27, 2024
Lok Sabha Election 2024 मोदी की गारंटी से हर काम संभव है- CM Yogi
उन्होंने ब्रजवासियों को सरकार की उपल्बधियां गिनाईं. बताते चलें कि भाजपा ने यहां से वर्तमान सांसद हेमा मालिनी को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया है. प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आज से पांच हजार वर्ष पहले यहां श्रीकृष्ण ने अपनी लीला रचाई. उस लीला की साक्षी बनीं थीं यमुना मैया. यमुना की गंदगी को दूर करेंगे. उन्होंने मोदी की गांरटी का भी जिक्र किया, कहा कि मोदी की गारंटी से हर काम संभव है.

