AC Blast reasons : आज के भीषण गर्मी के मौसम में महानगरों की तो छोड़ें, छोटे शहरों में भी एसी के बिना काम चलाना मुश्तिल है . भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में एसी (AC) की ठंडी हवा किसी वरदान से कम नहीं लगती, लेकिन, यही वरदान तब अभिशाप बन जाता है जहां छोटी सी लापरवाही के कारण एयरकंडीशनर एक “बम” की तरह फट जाता है. हाल ही में दिल्ली के विवेक विहार और गोकुलपुरी जैसे इलाकों में हुए हादसों ने दिल दहला दिया है. आखिर क्यों हो रहे हैं ये ब्लास्ट? आइए जानते हैं वे 5 गलतियां जिनसे आपको तुरंत बचना चाहिए.
AC Blast reasons : क्यों फटते हैं AC?
एसी ब्लास्ट अचानक नहीं होता. इसके पीछे लंबे समय से चली आ रही तकनीकी खराबी, ओवरहीटिंग या इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट मुख्य कारण होते हैं. वेंटिलेशन की कमी और ज्वलनशील गैस (जैसे R32) का लीकेज आग को विस्फोट में बदल देता है.
इन 5 गलतियों से बचें:-
-
सर्विसिंग में लापरवाही: नया एसी हो या पुराना, हर सीजन की शुरुआत में प्रोफेशनल सर्विसिंग जरूरी है. धूल और गंदगी हीट को बाहर नहीं निकलने देती।
-
लो-क्वालिटी वायरिंग: एसी एक हाई-पावर डिवाइस है. घटिया या पुरानी वायरिंग लोड नहीं सह पाती और शॉर्ट सर्किट का कारण बनती है.
-
लगातार घंटों तक चलाना: मशीन को भी आराम चाहिए. बिना रुके घंटों चलाने से कंप्रेसर ओवरहीट हो जाता है.
-
आउटडोर यूनिट की गलत लोकेशन: अगर आउटडोर यूनिट सीधी धूप में है या ऐसी जगह है जहां हवा पास नहीं होती, तो प्रेशर बढ़ने से ब्लास्ट का खतरा रहता है.
-
गैस लीकेज को नजरअंदाज करना: अगर कूलिंग कम हो रही है या कोई अजीब आवाज आ रही है, तो यह गैस लीक का संकेत हो सकता है. इसे तुरंत ठीक कराएं.

