दिल्ली में चुनाव आयोग तक इंडिया गठबंधन के मार्च के दौरान आकाषवाणी भवन में धरने पर बैठ गए नेता विपक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर सीधा हमला करते हुए कहा कि, “PM मोदी, HM अमित शाह, RSS चीफ, CEC ज्ञानेश कुमार ने देश में डेमोक्रेसी खत्म कर दी है. ” उन्होंने कहा कि “नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने देशद्रोह किया है, इनमें से कोई बचकर नहीं जाएगा”
हम सिर्फ उनका मुकाबला नहीं कर रहे हैं, हम उन्हें खत्म कर देंगे- Rahul Gandhi
दिल्ली में CEC के खिलाफ विपक्ष का विरोध: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “हम सिर्फ उनका मुकाबला नहीं कर रहे हैं, हम उन्हें खत्म कर देंगे. BJP क्या कहती है, मुझे इसमें कोई इंटरेस्ट नहीं है. मैं यहां भारत की डेमोक्रेसी को बचाने के लिए खड़ा हूं. कुछ घंटे पहले, मेरे साथ 300 लोकसभा और राज्यसभा MP यहां आए थे. वे भी देश में डेमोक्रेसी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. अमित शाह, नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार… इन लोगों ने देश के डेमोक्रेटिक सिस्टम को खत्म कर दिया है. पूरा देश यह मानता है. देश के युवा यह मानते और समझते हैं. यहां तक कि जो पुलिसवाले अभी मुझे यहां रोक रहे थे, वे भी यही कह रहे थे… वोट चोरी के ज़रिए नरेंद्र मोदी ने देश को हाईजैक कर लिया है. अमित शाह ने इसे हाईजैक कर लिया है. मोहन भागवत ने इसे हाईजैक कर लिया है, और ज्ञानेश कुमार ने उनकी मदद की है. आप देखेंगे… मैं यह सोच-समझकर कह रहा हूं. उन सभी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. आप देखेंगे, उनमें से एक भी नहीं बचेगा. चाहे वह नरेंद्र मोदी हों, अमित शाह हों, ज्ञानेश कुमार हों या मोहन भागवत हों. हमारे साथ जो किया गया है. देशद्रोह कहा जाता है. कोई भी बचने वाला नहीं है.
VIDEO | Opposition’s protest against CEC in Delhi: LoP Lok Sabha Rahul Gandhi, says, “We are not only countering them, we are going to destroy them. I have no interest in what BJP says. I am standing here to save the democracy of India. A few hours ago, 300 Lok Sabha and Rajya Sabha MPs came here with me. They too are trying to save democracy in the country. Amit Shah, Narendra Modi, Mohan Bhagwat and Gyanesh Kumar… these people have destroyed the country’s democratic system. The entire country believes this. The youth of the country believe and understand this. Even the policemen who were stopping me here just now were saying the same thing… The country has been hijacked by Narendra Modi through vote theft. Amit Shah has hijacked it. Mohan Bhagwat has hijacked it, and Gyanesh Kumar has helped them. You will see… I am saying this after careful consideration. Action will be taken against all of them. You will see, not a single one of them will escape. Whether it is Narendra Modi, Amit Shah, Gyanesh Kumar or Mohan Bhagwat. What has been done to our country, is called treason. Nobody is going to escape.” #RahulGandhi #CEC #OppositionProtest (Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 6, 2026
ये भी पढ़ें-INDIA bloc march LIVE: आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे राहुल -प्रियंका, बीजेपी बोली-…
300 सांसद ज्ञानेश कुमार और उनके सहियोगियों से मिलना चाहते थे- राहुल गांधी
कांग्रेस MP राहुल गांधी ने आकाशवाणी भवन के अंदर से मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “कुछ समय पहले करीब 300 लोकसभा और राज्यसभा MP यहां आए थे। हम इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार और उनके दो साथियों से मिलना चाहते थे. पुलिस ने हमें यहां रोक दिया. हम भारत के लोगों के प्रतिनिधि हैं और देश की आवाज़ उठाते हैं. मुझे नहीं पता कि 300 MPs को यहां क्यों रोककर बैठाया गया है और उन्हें इलेक्शन कमीशन क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है। मुझे नहीं पता कि दिक्कत क्या है.”
VIDEO | Delhi: Congress MP Rahul Gandhi says, “Around 300 Lok Sabha and Rajya Sabha MPs came here some time ago. We wanted to meet Election Commissioner Gyanesh Kumar and his two colleagues. The police stopped us here. We are representatives of the people of India and represent the voice of the country. I do not know why 300 MPs have been stopped here and made to sit here and are not being allowed to go to the Election Commission. I do not know what the problem is.” (Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTeOLF)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 6, 2026
BJP क्या कहती है, इसकी परवाह नहीं, मैं यहां लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ा हूं: राहुल गांधी
मीडिया के सवालों पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भड़क भी गए, उन्होंने मीडिया से पूछा कि क्या वो बीजेपी के कार्यकर्ता है. उन्होंने कहा कि, “BJP क्या कहती है, इसकी परवाह नहीं, मैं यहां लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ा हूं”

