CEC से मिलने पर अड़े राहुल,आकाशवाणी छावनी में तब्दील, 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात

INDIA bloc protest  नई दिल्ली : चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को संसद से सड़क तक पहुंच गया. SIR (Special Intensive Revision) के मुद्दे और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसद संसद भवन से निर्वाचन सदन की ओर मार्च करके पहुंचे हैं. मार्च का प्रतिनिधित्व कर रहे नेताओं में राहुल गांधी ने कहा है कि वो आज बिना सीईएसी ज्ञानेश कुमार से मिले ,वापस नहीं जायेंगे. विपक्ष के इस रुख को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बड़ी संख्या में यहां पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी है. निर्वाचन भवन के बगल में बने आकाशवाणी भवन परिसर के बाहर दिल्ली पुलिस ने 3 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की है.

INDIA bloc protest में 300 से अधिक सांसद शामिल हुए – राहुल गांधी  

विरोध मार्च में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए. निर्वाचन सदन की ओर बढ़ रहे नेताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया. निर्वाचन भवन पहुंचने का कोशिस कर रहे विपक्ष के नेताओं को लगातार रोका गया जिसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस ही उन्हें बता दे कि वो देश में कहां कहां नहीं बैठ सकते हैं.

पेड़ के नीचे चटाई पर बैठे राहुल गांधी और विपक्ष के नेता 

राहुल गांधी चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन उन्हें आकाशवाणी भवन के गेट के पास रोक दिया गया. इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल समेत विपक्षी नेता चुनाव आयोग से करीब 200 मीटर की दूरी पर धरने पर बैठ गए.

राहुल गांधी ने चुनाव आयुक्तों से मुलाकात नहीं होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्षी सांसद करोड़ों भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं. जब बड़ी संख्या में सांसद चुनाव आयोग से मिलने के लिए आए हैं तो उन्हें मिलने से क्यों रोका जा रहा है.

राहुल गांधी ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों को आगे बढ़ने से रोका जा रहा है और उन्हें धमकाया जा रहा है.

300 से ज्यादा लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों का मार्च

INDIA ब्लॉक की ओर से दावा किया गया कि 140 से अधिक सांसद संसद भवन से निर्वाचन सदन की तरफ मार्च में शामिल हुए. विपक्षी दल SIR को लेकर चुनाव आयोग के सामने अपनी आपत्तियां रखना चाहते हैं.

मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने जबर्दस्त बैरिकैडिंग और पुलिसकर्मियों का तैनाती की है.आकाशवाणी भवन और निर्वाचन सदन के आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.  पिछले गेट से निर्वाचन सदन की तरफ जाने वाली लेन को भी पुलिस ने बंद कर दिया है.

इस दौरान विरोध प्रदर्शन में शामिल कुछ कांग्रेस और युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है.

ये भी पढ़े :- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने देशद्रोह किया है, इनमें…

अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने चुनाव आयोग पर चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए और कहा कि बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया.

अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल का भी जिक्र करते हुए चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी घबराई हुई है और उपचुनावों में भी धांधली के आरोप लगाए.

बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी

विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी पुलिस बैरिकेड पर चढ़ते हुए नजर आए. उन्होंने वहां राष्ट्रीय ध्वज भी लहराया. इसके बाद प्रदर्शन स्थल पर विपक्षी नेताओं और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति दिखाई दी.

वहीं, कांग्रेस और विपक्षी दलों के कार्यकर्ता आकाशवाणी भवन के बाहर जमा होते रहे. पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग कर रखी है.

चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग

विपक्षी सांसदों की मुख्य मांग है कि उन्हें चुनाव आयुक्तों से मिलकर SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर अपनी आपत्तियां रखने का मौका दिया जाए. राहुल गांधी लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि निर्वाचित सांसदों को चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रखने की अनुमति मिलनी चाहिए.

फिलहाल राहुल गांधी और कई विपक्षी नेता आकाशवाणी भवन के पास धरने पर बैठे हैं, जबकि निर्वाचन सदन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है. पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

Latest news

Related news