BJP Rajya Sabha Candidate List : भारतीय जनता पार्टी ने 2026 राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 9 उम्मीदवारों के नाम की एक लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का नाम भी शामिल है.
BJP Rajya Sabha Candidate List
बीजेपी ने आज राज्यसभा चुनाव क लिए जिन 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, उनमें सबसे पहले नंबर पर हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन. नितिन नबीन पटना के बांकी पुर विधानसभा सीट से पांच बार के जीते हुए विधायक हैं. अभी तक बिहार की राजनीति में सक्रिय रहे नितिन नबीन अब राष्ट्रीय राजनीति में भी अहम भूमिका निभायेंगे.
भाजपा ने बिहार से दो नामों की चयन किया है . पहला नाम नीतिन नबीन कातो दूसरा नाम है – शिवेश कुमार. शिवेश कुमार बिहार बीजेपी में पार्टी के महामंत्री (State General Secretary, Bihar) के रुप में काम कर रह हैं
उम्मीदवारों की लिस्ट में तीसरा नाम है पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा का. राहुल सिन्हा पश्चिम बंगाल में 2009-2015 तक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं.
इसके अलावा असम से भी दो उम्मीदवारों का चयन किया है.असम से पहला नाम तेरास गोवाला का जो दुलियाजान से विधायक हैं. इन्होने इसी सीट से 2016 और 2021 में चुनाव जीता है. वहीं दूसरा नाम जोगेन मोहन का है. जोगेन मोहन असम सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और महमोरा विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आये हैं.
बीजेपी ने बिहार और असम से दो-दो नामों का चयन किया है, वहीं छत्तीसगढ़, ओडिसा हरियाणा और पश्चिम बंगाल से एक-एक उम्मीदवार का चयन किया है. ये लिस्ट बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी की गई है.
बिहार छोड़ नितिन नबीन जायेंगे राज्यसभा
नितिन नबीन पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. इन्होने अब तक जितने चुनाव लड़े हैं, सभी जीते हैं. नितिन नबीन पांच बार बाकीपुर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं.
16 मार्च को होगा मतदान
आपको बता दें कि आने वाले 10 राज्यों से 37 सीटों के लिए राज्यसभा के सदस्यों के चयन के लिए 16 मार्च को मतदान होगा. उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम तिथि 5 मार्च हैं. नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 मार्च है. 16 मार्च को मतदान होगा, मतदान का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रखा गया है. मतादन समाप्त होने के बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होगी और रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा.
किस राज्य में कितनी सीटों पर होने वाला है चुनाव
राज्यसभा की द्विवार्षिक चुनाव के तहत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं. इन 37 सीटों में महाराष्ट्र की 7,तमिलनाडु की 6, बिहार और पश्चिम बंगाल की 5-5, ओडिशा की 4,असम की 3, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा की 2-2 और हिमाचल प्रदेश की 1 सीट शामिल है.
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/38I3mo5KMb
— BJP (@BJP4India) March 3, 2026

