मुजफ्फरपुर : बेलगाम अपराधियों ने मंगलवार को छपरा के तुजारपुर ग्राम निवासी शिक्षिका कुमारी नमिता को घर में घुसकर गोली मार दी थी,जिनका इलाज अभी पटना स्थित PMCH में चल रहा है.
बिहार में लगातार बढ़ रहे अपराध औऱ लचर कानून व्यवस्था पर तंज करते हुए जनअधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने आज पीडित से मुलाकात की. मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने कहा कि दिल्ली से लौटने के बाद हम सीधा वहाँ गए और उनसे मुलाकात की. उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
जब अपराधी गोली घर में घुस कर मारने की हिम्मत कर ले, तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है.आज सरकार को एक बार प्रदेश की विधि व्यवस्था पर समीक्षा करने की जरूरत है, क्योंकि अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा. अपराधी का मनोबल सातवें आसमान पर है. प्रदेश की जनता ने महागठबंधन सरकार में जीने की एक उम्मीद देखी है, वो ना टूटे इसकी पहल सरकार को करनी चाहिए.हम शिक्षिका पर जानलेवा हमला करने वाले अपराधियों की जल्द गिरफ़्तारी और सजा दिलाने का आग्रह प्रशासन से करते हैं। इसके अलावा हमने वहाँ शिक्षका की परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है.
बिहार मे बढ़ रहे अपराध पर जनअधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव का बयान- जब अपराधी घर में घुसकर मारने की हिम्मत कर ले, तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है#Bihar #BiharNews #BiharPolice @yadavtejashwi pic.twitter.com/VjRrFhrXRd
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) February 23, 2023

