तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने दीपके को हिरासत में लिया; पुलिस ने मंडी हाउस से नेहा बोरा को लिया हिरासत में

CJP protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वह तिरंगा मार्च के लिए कनॉट प्लेस जाने की कोशिश कर रहे थे. वैसे सुबह से ही दिल्ली पुलिस CJP मार्च को लेकर सक्रिय है. उसने इलाके में नोटिस लगाए गए हैं कि कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क आज और कल बंद रहेगा. साथ ही दीपके को दिल्ली पुलिस ने नोटिस देकर मार्च न करने को भी कहा था.

भीड़ ने सेंट्रल पार्क के चारों ओर इनर सर्कल में मार्च किया, CEC के खिलाफ नारे लगाए

प्रोटेस्टर कई ग्रुप में कनॉट प्लेस में इकट्ठा हुए हैं और सेंट्रल पार्क के चारों ओर इनर सर्कल में मार्च कर रहे हैं. वे CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी नारे लगा रहे हैं, उनके इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

आइसा और लेफ्ट पार्टियों के सदस्य मंडी हाउस के पास हिरासत में लिए गए

दिल्ली पुलिस ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंडी हाउस के पास प्रोटेस्ट कर रहे AISA और लेफ्ट पार्टियों के वर्कर्स को हिरासत में ले लिया है.

AISA एक्टिविस्ट नेहा बोरा को मंडी हाउस के पास हिरासत में लिया गया

AISA एक्टिविस्ट नेहा बोरा को शुक्रवार को अपना प्रोटेस्ट मार्च शुरू करने के तुरंत बाद मंडी हाउस के पास हिरासत में ले लिया गया.

नेहा बोरा के एलान के बाद दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर सुरक्षा बढ़ाई

राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के बीच दिल्ली के मंडी हाउस गोल चक्कर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने पुलिस के कनॉट प्लेस बंद करने के एलान के बाद मंडी हाउस स मार्च निकालने का एलान किया.

 CP में तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने प्रस्तावित तिरंगा मार्च से पहले कनॉट प्लेस (CP) में हिरासत में ले लिया. वह मार्च में शामिल होने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

दिल्ली पुलिस ने तिरंगा मार्च के बीच लोगों से तिरंगे का सम्मान बनाए रखने की अपील की

दिल्ली पुलिस ने X पर एक पोस्ट में कहा कि तिरंगा सबसे ज़्यादा सम्मान का हकदार है और लोगों से अपने हर हाव-भाव में देशभक्ति दिखाने की अपील की. पुलिस ने कहा, “झंडे का सम्मान करें गर्व बनाए रखें.”

CJP protest: पालिका मार्केट में भीड़ जमा, दिल्ली पुलिस ने ड्रोन तैनात किए

दिल्ली के कनॉट प्लेस में पालिका मार्केट के गेट नंबर 1 के बाहर भीड़ जमा हो गई है, जिसमें कुछ लोग भारतीय तिरंगा लिए हुए हैं. कनॉट प्लेस के इनर सर्कल पर ट्रैफिक जाम की खबर है, जबकि पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल करके भीड़ और इलाके के हालात पर नज़र रख रही है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके से तिरंगा मार्च रद्द करने कहा, ट्रैफिक चालू रखने के लिए सेंट्रल पार्क को ब्लॉक करने का प्लान है

Latest news

Related news