लखनऊ में चल रहे पुष्प और शाकभाजी फल प्रदर्शनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. ये आयोजन राजभवन के प्रांगण में चल रहा है. रविवार होने के कारण लोग बड़ी संख्या में प्रदर्शनी का हिस्सा बनने पहुंच रहे हैं.


लखनऊ में ये प्रदेशिक पुष्प-शाकभाजी प्रदर्शनी 17 फरवरी से शुरु हुआ और आज 20 फरवरी यानी सोमवार तक चलेगा.


प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक फल और सब्जी और फूल तो लोगों को अपनी ओर खींच ही रहे हैं, यहां फूलों से बने शिवलिंग, राम दरबार की रिप्लिका , हनुमान जी की मूर्ति सभी के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी प्रदर्शनी देखने पहुंची. राज्यपाल और सीएम योगी भी इन खूबसूरत प्रांगण में आकर खुद को अभिभूत होने से रोक ना सके. यहां बना विशाल और खूबसूरत शिवलिंग सभी के आकर्षण का केंद्र बना .


यहां प्रदेश के कोन कोने से लाइ गई फल सब्जियां भी प्रदर्शनी में लाई गई है. इस में 6 फीट की लौकी और 20 किलो का कद्दू देखकर लोग हैरान हो गये.


प्रदर्शनी में कृषि उत्पादों की नई नई तकनीक का भी प्रदर्शन किया गया है. जैसे एक ही गमले मे दो तरह के फल और फूल कैसे उगाये, नई नई तकनीक से फलों की का उत्पादन कैसे बढ़ाये इसे भी दर्शाया गया. सीएम योगी और राज्यापाल आनंदी बेन पटेल ने उत्पादकों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया.


प्रदर्शनी में कृषि विश्वविद्यालयों ने भी अपने स्टॉल लगाये
राजभवन में चल रहे इस प्रदर्शनी में राज्य के कृषि विश्वविद्यालयों ने भी अपने स्टॉल लगाये. राज्यापाल आनंद बेन पटेल ने कृषि विश्वविद्यालयों को उत्पादन के क्षेत्र में विशेषताओं को विकसित कराने मे सहयोग करने क लिए कहा . सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मोटे आनाज (Millets) से बने उत्पादों की खीस तौर पर सराहना करते हुए इसका प्रचार प्रसार और इसके व्यापार के लिए बड़े बाजारों से जोड़ने को कहा . प्रदर्शनी में कई तरह के हर्बल पेय और खाद्य पदार्थ के स्टॉल भी लगाये गये.

