Parineeti Chopra मुंबई: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 19 अक्तूबर को अपने बेटे का स्वागत किया। इस खुशी के मौके पर उन्हें प्रशंसकों, दोस्तों और शुभचिंतकों से ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिला. परिणीति ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा कर सभी का धन्यवाद किया.
Parineeti Chopra का पोस्ट
परिणीति चोपड़ा ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की, जिसके ऊपर लिखा, ‘आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद! हम हर संदेश को पढ़कर बहुत खुश हैं। आप सबको प्यार, परी और राघव.’
View this post on Instagram
परिणीति ने दिया बेटे को जन्म
उन्होंने अपने बेटे के जन्म की घोषणा एक खूबसूरत पोस्ट के साथ की, जिसमें लिखा था, ‘हमारा नन्हा मेहमान आ गया! हमारी बाहें और दिल भरे हुए हैं. पहले हम दो थे, अब हमारा परिवार पूरा है.’
परिणीति के बारे में
परिणीति और राघव ने 25 अगस्त, 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर एक प्यारे केक की तस्वीर के साथ साझा की थी, जिसमें ‘1 + 1 = 3’ लिखा था. परिणीति ने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह राघव के साथ टहलते हुए अपना बेबी बंप दिखा रही थीं. दोनों की शादी 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में हुई थी. इससे पहले 13 मई, 2023 को दिल्ली में उनकी सगाई हुई थी. परिणीति आखिरी बार फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं.

