Wednesday, March 11, 2026

यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है, एडीजी लॉ एंड आर्डर ने दी फैसले की जानकारी

उत्तर प्रदेश में पहले लोकसभा-विधानसभा उपचुनावों और उसके बाद निकाय चुनाव के मद्देनज़र सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है. मैनपुरी, रामपुर और खतौली सीटो पर पांच दिसंबर को मतदान होगा और 8 को नतीजे आएंगे. इसके बाद उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की घोषणा होगी. इसी सबके चलते यूपी के एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द करने का फैसला लिया है. इस बारे में जानकारी देते हुए एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा, “आगामी लोक सभा/विधानसभा उपचुनाव/नगरीय निकाय चुनाव के दृष्टिगत सभी प्रकार के पुलिस कर्मियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक रोके जाते हैं. विशेष मामले में जरूरत के अनुसार अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है.”

Latest news

Related news