UP Government Jobs 2026 : उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि इस साल यानी साल 26-27 में सरकार उत्तर प्रदेश में खाली पड़े करीब 1.5 लाख पदों पर भर्तियां करेगी, जिसमें 81,000 पद केवल पुलिस विभाग में खाली हैं. यानी योगी सरकार इस साल राज्य के इतिहास में सबसे बड़ी भर्ती करने जा रही है. इस सिलसिले में शुक्रवार को लखनऊ में एक हाई लेवल मीटिंग हुई जिसमें सीएम योगी ने राज्य के 1.5 लाख पदों को भरने के लिए हरी झंडी दे दी है.
✅ UP Police 81000 Recruitment 2026: Notification, Job Vacancy Details & Eligibility
🔗 Apply Details: https://t.co/1KH0Qe6JNz
📌 Post Name: SI, Constable, Radio Assistant Operator, Computer Operator Grade-A, Confidential PSI & others)
📌 Total Vacancies: 81,000+
📌… pic.twitter.com/oEDkzL3oqs— IndGovtJobs.in (@indiangovtjobs) April 3, 2026
UP Government Jobs 2026:किस विभाग में होगी कितनी भर्तियां
1.5 लाख पदों में जो भर्तियां होने वाली हैं उनमें 81 हजार खाली पद पुलिस विभाग में हैं, वहीं 50 हजार पद शिक्षा विभाग में और राजस्व विभाग में 20 हजार पद शामिल हैं. योगी सरकार का लक्ष्य 10 साल में 10 लाख भर्तियां करना है. सरकार अपनी इस योजना के जरिये इसी माइलस्टोन को पूरा करने की ओर बढ़ रही है.
भर्तियों के लेकर सीएम योगी के सख्त निर्देश
सीएम योगी ने पुलिस विभाग में भर्ती को हरी झंडी देते हुए अधिकारियों को खास और सख्त निर्देश दिये हैं. उन्होने अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि रिक्रूटमेंट के दौरान भ्रष्टाचार को लेकर Zero Tolerance रहना चाहिये.! भर्ती पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिये. पूरी प्रक्रिया में मेरिट और आरक्षण के नियमों का कड़ाई से पालन होना चाहिये यानी जो हकदार है उसे रोजगार जरुर मिलना चाहिये.
PRV-112 का रिस्पॉन्स टाइम में करें सुधार – सीएम योगी
इस बैठक में सीएम योगी ने अधिकारियों को पुलिस के रिस्पांस टाइम को भी कम करने का निर्देश दिया. वर्तमान में यूपी पुलिस में PRV-112 का रिस्पॉन्स टाइम 6 मिनट है . सीएम योगी ने इसे और कम करने के लिए मेकेनिज्म निकालने के निर्देश भी दिये हैं ताकि राज्य में अपराध पर लगाम लगे और पुलिस प्रशासन पर लोगों को विश्वास कायम रहे. अपराधियों में खौफ और जनता में विश्वास बना रहे.
योगी सरकार इन भर्तियों के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी करेगी. कुछ विभागों में पहले ही आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है.युवाओं को सलाह है कि वो अपडेटेड जानकारी के लिए UPSSSC, UPPRPB यानी (पुलिस भर्ती बोर्ड) और UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट्स नियमित चेक करते रहें.

