Delhi Liquor Scam : दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने कहा कि उन्हें ट्रायल कोर्ट से पूरा रिकॉर्ड अब तक नहीं मिला है जिसकी वजह से वो आज की सुनवाई स्थगित कर रही है. कोर्ट ने कहा कि वो प्रतिवादियों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए सोमवार 2.30 बजे तक का समय दे रही हैं. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार के समय में कथित तौर पर हुए एक घोटाले में तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), तत्कालीन उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia), तत्कालीन शिक्षा मंत्री संजय सिंह (Sanjay Singh), और बीआरएस नेता के. कविता (K. Kavitha / Kalvakuntla Kavitha) — BRS (Bharat Rashtra Samithi) को आरेपी बनाया गया था. इस घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को मुख्य साजिशकर्ता और संजय सिंह और के कविता को सहयोगी बनाया गया है.
Delhi Liquor Scam : ट्रायल कोर्ट से रिकॉर्ड तलब
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने निर्देश दिया कि एक विशेष संदेशवाहक (Special Messenger) के माध्यम से ट्रायल कोर्ट का पूरा रिकॉर्ड पेश किया जाए. रिकॉर्ड की अनुपलब्धता के कारण गुरुवार को होने वाली सुनवाई रद्द कर दी गई है. अदालत ने उन प्रतिवादियों को एक आखिरी मौका दिया है जिन्होंने अभी तक अपना जवाब दाखिल नहीं किया है. उन्हें शनिवार तक जवाब पेश करने की मोहलत दी गई है.
बहिष्कार के बीच गरमाया माहौल
यह सुनवाई ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विधायक दुर्गेश पाठक ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है. आप नेताओं ने जज पर पक्षपात की संभावना का आरोप लगाया है और कहा है कि जब तक जस्टिस स्वर्णकांता अपने आप को इस केस से अलग नहीं कर लेती तब तक वो अदालत में न्याय की इस लड़ाई में हिस्सा नहीं लेंगे. अरविंद केजरीवाल और अन्य दो आरोपियों ने इसे ‘सत्याग्रह’ का नाम देते हुए कहा है कि उनकी ओर से ना वो खुद और ना ही कोई भी वकील कोर्ट में पेश होगा.
केजरीवाल को ED मामले में नया नोटिस
शराब नीति से जुड़े एक अन्य मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को नया नोटिस जारी किया है. ED ने निचली अदालत के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें केजरीवाल को समन की अनदेखी करने के आरोपों से बरी कर दिया गया था. अब इस मामले पर भी हाई कोर्ट विचार करेगा.
अदालत में मौजूद रहे दिग्गज वकील
सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, एएसजी एसवी राजू और एएसजी डीपी सिंह मौजूद रहे. वहीं, एक प्रतिवादी के वकील फर्रुख खान ने स्थगन आदेश रद्द करने की अपील की, जिस पर एसजी ने जवाब दाखिल करने की बात कही है.अगली सुनवाई: सोमवार को दोपहर 2:30 बजे होगी.

