5 राज्यों का Exit Poll:बंगाल में ‘दीदी’ या ‘दादा’, दक्षिण में खिलेगा कमल या चलेगा स्टालिन का जादू?

5 States Exit Polls : पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसके साथ ही अगले 5 साल के लिए उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम मे कैद हो गई है. इस बार पांचों राज्यों में मतदान के दौरान बंपर वोटिंग हुई है, और इसी के आधार पर चुनावी सर्वे करने वाली एजेंसियों ने नतीजों को लेकर एक्जिट पोल जारी कर दिया है.

5 States Exit Polls:बंपर वोटिंग ने बताया मतदाताओं का मूड 

इस बार के विधानसभा चुनावों में असम में 85.96 फीसदी, पुडुचेरी में 89.87 फीसदी वोटिंग हुई. वहीं, तमिलनाडु में 82 फीसदी से ज़्यादा वोट पड़े. पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 93 फीसदी से ज़्यादा लोगों ने हिस्सा लिया और दूसरे चरण में भी वोटिंग  90 प्रतिशत से  अधिक रहने का ही अनुमान है.कई राज्यों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज़्यादा रही, जो एक अहम जनसांख्यिकीय रुझान को दिखाता है.

चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार मतदान खत्म होने के आधे घंटे बाद चुनावी महापंडित अपने रुझान और एक्जिट पोल का जारी कर सकते हैं. ऐसे में देश में पोलिंग सर्वे करने वाली सर्वे एजेंसियों ने अपने अपने अनुमान के मुताबिक एक्जिट पोल जारी कर दिया है. आइये जानते कि इन एक्जिट पोल में कौन से  राज्य में किस पार्टी की सरकार बनाने जा रही है ?

पश्चिम बंगाल (कुल सीटें: 294)

बंगाल में इस बार भी मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है.ममता बनर्जी (TMC) की स्थिति अभी भी मजबूत बनी हुई है, हालांकि बीजेपी ने ग्रामीण इलाकों में सेंध लगाई है। एजेंसियों के अनुसार, ममता बनर्जी ‘हैट्रिक’ लगा सकती हैं. अधिकांश एग्जिट पोल ममता बनर्जी की वापसी का संकेत दे रहे हैं, लेकिन बीजेपी उन्हें कड़ी टक्कर देती दिख रही है.

सीटों का अनुमान:  बंगाल में एक्सिस माई इंडिया ने टीएमसी को 165-175 सीटें दी है. बीजेपी को 110 से 120 सीटें और वाम दलों को 5-10 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. वहीं सी वोटर ने टीएमसी को 158 से 168 सीटें,बीजेपी को 115 से 125 सीटें और वामदलों को 2-6 सीटें मिलने की बात कही है. ‘जन की बात’ ने भी राज्य में टीएमसी को 150 से 162 सीटें, बीजेपी को 125 से 135 सीटें और वाम दलों को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. तीनों एजेंसी के अनुमान के मुताबिक  पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से ममता बनर्जी टीएमसी की सरकार बनाती हुई दिखाई  दे रही हैं. असल नतीजे 4 मई को आयेंगे.

    • एजेंसीTMC+BJPवाम दल/कांग्रेस
      Axis My India165–175110–1205–10
      C-Voter158–168115–1252–6
      Jan Ki Baat150–162125–1351–3

 

तमिलनाडु (कुल सीटें: 234) 

तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन की परंपरा कायम रहती दिख रही है. यहां DMK गठबंधन काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है.  एम.के. स्टालिन की अगुवाई वाली DMK को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है. एक्जिट पोल के मुताबिक राज्य में  DMK+ को  170–190 सीटें आ सकती है वहीं AIADMK+ को  40–60 सीटें ही मिलती दिखाई दे रही हैं.यहाँ सत्ता विरोधी लहर (Anti-incumbency) का फायदा स्पष्ट रूप से एम.के. स्टालिन (DMK) को मिलता दिख रहा है. अन्नाद्रमुक (AIADMK) के लिए यह एक बड़ी हार साबित हो सकती है.

टुडेज चाणक्या ने डीएमके को 175 से 185 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है वहीं AIADMK के खाते में केवल 45 से 55 सीटें मिलने का अनुमान है.वहीं रिपब्लिक- सीएनएक्स के सर्वे में डीएमके और सहयोगी पार्टियों को 160 से 170 सीटें और AIADMK के खाते में 58-60 सीटों मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है.

एजेंसीDMK+AIADMK+अन्य/BJP
Today’s Chanakya175–18545–552–5
Republic-CNX160–17058–684–8

केरल (कुल सीटें: 140)

केरल के चुनावी इतिहास में दशकों बाद कोई सरकार दोबारा सत्ता में लौटती दिख रही है.अनुमान है कि  पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाले LDF गठबंधन की फिर से सरकार बना सकती है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF पिछड़ता नजर आ रहा है.मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (LDF) इतिहास रचते दिख रहे हैं. केरल में 40 साल से चला आ रहा ‘हर 5 साल में सरकार बदलने’ का रिवाज टूट सकता है.

 

एजेंसीLDFUDFNDA (BJP+)
Axis My India95–10535–450–2
C-Voter82–9245–551–3
  1. असम (Assam)

पूर्वोत्तर के इस महत्वपूर्ण राज्य में बीजेपी अपनी सत्ता बचाने में कामयाब होती दिख रही है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलने के आसार हैं. सीटों की बात करें तो  BJP+ को 126 में 75 से 85 सीटें मिल सकती है वहीं कांग्रेस गठबंधन को केवल 40 से 50 सीटें मिलने का अनुमान है.बीजेपी का ‘डबल इंजन’ मॉडल और स्थानीय मुद्दे कांग्रेस के गठबंधन पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।

असम (कुल सीटें: 126)

एजेंसीBJP+कांग्रेस+अन्य
News24-Chanakya78–8835–452–5
India Today-Axis75–8540–501–4

 

पुडुचेरी (कुल सीटें: 30)

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में इस बार एनडीए (NDA) की सरकार बनने की प्रबल संभावना है. अनुमान है कि AINRC और BJP का गठबंधन कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर सकता है. यहां सीटों की बात करें तो NDA को 18 से 22 सीटें और SDA (UPA) को 8–12 सीटें मिलने की संभवना है.यहाँ कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है और एनडीए सत्ता में वापसी कर सकती है।

एजेंसीNDA (AINRC/BJP)SDA (कांग्रेस+)
VMR Survey19–237–11

Latest news

Related news