निधि गुप्ता मर्डर केस में लखनऊ पुलिस ने रखा हत्या आरोपी सुफियान पर 25 हज़ार का इनाम

लखनऊ पुलिस ने सुफियान की जानकारी देने वाले को 25 हज़ार रुपये देने का एलान किया है. लखनऊ के दुबग्गा इलाके में लड़की को छत पर से फेंक कर हत्या करने के आरोपी सुफियान पर पुलिस कमिश्नर ने 25000 का इनाम घोषित किया है.
निधि गुप्ता के हत्या आरोपी सुफियान को लखनऊ पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है. सुफियान की तलाश में पुलिस की 9 टीमें लगाई गई है. पुलिस सुफियान की कॉल डिटेल्स के आधार पर भी उसकी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही है. इसके लिए पुलिस ने 10 जगहों पर दबिश भी दी है.
क्या है निधि गुप्ता मर्डर केस
लखनऊ के डूडा कालोनी में पीड़िता निधि गुप्ता रहती थी, पड़ोस में ही सूफियान का भी घर है. पिछले डेढ़ साल से सूफियान पंडिता से दोस्ती करने की कोशिश कर रहा था. घटना से पहले सूफियान ने मृतका को एक मोबाइल फोन दिया था, जिसे लेकर दोनों के परिजनों के बीच गुरुवार यानी 17 नवंबर को विवाद हुआ था. इस दौरान सूफियान मृतका को लेकर चौथे मंजिल पर गया था. बाद में लड़की खून से लथपथ हालत में नीचे मिली. जिसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सूफियान भी ट्रामा सेंटर गया था. पुलिस ने धर्मांतरण सहित गंभीर धाराओं में सूफियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Latest news

Related news