Thursday, February 26, 2026

मुंह में पटाखा फूटने से गाय जख्मी, उप मुख्यमंत्री ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला. कूड़ा की ढेर से खाने की तलाश कर रही गाय के मुंह में पटाखा फूट गया. घटना में गाय का पूरा जबड़ा उड़ गया. और वो दर्द से तड़पने लगी. कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना वारयल कर दिया. साथ ही कुछ लोग घटना की जानकारी देने पुलिस थाने भी पहुंचे. जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई और गाय को इलाज के लिए ले जाया गया.

क्या है पूरा मामला
घटना गुरुवार शाम को काकादेव इलाके में हुई. जख्मी गाय का वीडियो वायरल होने और लोगों की शिकायत पर पुलिस ने घटना की जानकारी नगर निगम को दी. जिसके बाद नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन ने गाय को अस्पताल लाने के लिए एसपीसीए इंचार्ज से बात कर एंबुलेस का इतेंज़ाम किया. जिसके बाद अस्पताल में गाय का इलाज शुरु हो पाया.

पुलिस ने मामला किया दर्ज
कानपुर के CP बी.पी. जोगदंड ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि एक गाय के जख्मी होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि गाय ने कूड़े के ढेर में पड़े पटाखे खाए होंगे. पुलिस मौके की फोरेंसिक और CCTV की जांच कर रही है. इसके अलावा अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है.
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना पर जताया दुख
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, “ये दुखद घटना है. इससे संबंधित जितने भी शरारती तत्व हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. किसा भी बेजुबान के प्रति निर्ममता ठीक नहीं है”.

Latest news

Related news