बिहार में सरकारी नौकरी के लिए निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

बिहार  में रोजगार की मांग कर रहे युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी निकली है. बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग(DLRS) में 10 हजार नौकरियो के लिए भर्तियां निकाली गई हैं. इसमें विभिन्न विभागो में पदों पर नियुक्तियां होंगी.

DLRS में एसओ(ASO), कानूनगो , अमीन, एवं लिपिक के पदों पर नियुक्तियां निकाली गई हैं. आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरु हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 16 नवंबर है .

आवेदन के लिए आधिकारिक वैबसाइट www.online.bih.nic.in है. इस बेवसाइट के जरिये अपना आवेदन (Bihar DLRS Recruitment 2022 Apply Online) पर जमा कर सकते हैं.

कुल मिलाकर विभाग ने दस हजार एक सौ एक (10,101) पदों पर नियुक्तियां निकाली है .इनमें अमीन के लिए 8244,कानूनगो के लिए 758 सहायक (लिपिक) के लिए 744 एवं एएसओ के लिए 355 पद शामिल हैं.

परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता

अमीन के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

कानूनगो के लिए – सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ दो साल का अनुभव

लिपिक के लिए स्नातक और  एएसओ के लिए सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक के साथ दो साल का अनुभव जरुरी है.

Bihar DLRS Recruitment 2022 Salary: सैलरी 
एएसओ – 59000
लिपिक – 25000
कानूनगो – 36000
अमीन – 31,000

Bihar DLRS Recruitment 2022 Age Limit: उम्र सीमा
एएसओ – 21-27 वर्ष
कानूनगो – 18-37 वर्ष
अमीन – 18- 37 वर्ष
क्लर्क – 21-40 वर्ष

Latest news

Related news