भारत जोड़ो यात्रा के रूट में बड़ा बदलाव नहीं, समीक्षा बैठक के बाद बोले वेणुगोपाल

दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस महासचिवों की एक बैठक हुई. इस बैठक में भारत जोड़ों यात्रा को लेकर समिक्षा की गई. इस बैठक के बाद कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यात्रा को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रहा है. उन्होंने बताया की यात्रा रूट में बड़े बदलाव नहीं किया जा रहा है.
यात्रा के रूट में बढ़ा बदलाव नहीं
कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने बताया कि रूट में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन संबंधित PCC बिना तारीख बदले अगर रूट में छोटे सुधार मांगते हैं तो (रूट में बदलाव) किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की आधी यात्रा पूरी होने के बाद हम समीक्षा बैठक कर रहे हैं. अब हम उत्तर भारत में प्रवेश कर चुके हैं और यात्रा को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया किसी भी अन्य इवेंट से बड़ी है.
बता दें रविवार को यात्रा का विश्राम दिन था. यात्रा सोमवार सुबह महाराष्ट्र के हिंगोली से शुरु हुई.
रविवार को राहुल गांधी से बजाया ढोल
यात्रा के विराम दिन यानी रविवार को भी राहुल गांघी का एक दिसचस्प वीडियो सामने आया इस वीडियो में राहुल हिंगोली जिले के कलामनुरी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकारों के साथ ढोल बजाते नज़र आए थे.

Latest news

Related news