बिहार में नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ,नवंबर में हो सकते हैं चुनाव

अभिषेक झा,ब्यूरो चीफ,पटना

पटना : बिहार में नगर निकाय चुनावों का रास्ता साफ हो गया है.पटना हाईकोर्ट कोर्ट ने सरकार के पुनर्विचार याचिकाओं को स्थगित कर दिया है.ऐसी चर्चाएं तेज हो गई हैं कि दिसंबर से पहले चुनाव आयोग निकाय चुनाव करवा सकता है.

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने राज्य सरकार व अन्य की पुनर्विचार याचिकाओं की सुनवाई की.राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि अति पिछडे वर्ग के राजनीतिक पिछडेपन के लिए एक विशेष कमीशन का गठन किया गया है. ये कमीशन राज्य में अतिपिछडे वर्ग में राजनीतिक पिछड़ेपन पर अध्ययन कर राज्य सरकार को रिपोर्ट सौपेंगी. इसके बाद राज्य सरकार के रिपोर्ट के आधार पर राज्य चुनाव आयोग राज्य में नगर निकायों का चुनाव कराएगा.कोर्ट ने इसके साथ ही राज्य सरकार व अन्य द्वारा दायर पुनर्विचार याचिकाओं को निष्पादित कर दिया.

Latest news

Related news