Friday, January 23, 2026

शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद ब्रह्मलीन, 99 की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली

देश की चार प्रमुख पीठों में शामिल ज्योतिष एवं द्वारकाशारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी का आज मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित गोटेगांव के समीप झोतेश्वर धाम में 99 साल की उम्र में निधन हो गया.
स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने झोतेश्वर धाम परिसर में स्थित अपने आश्रम में दोपहर के समय में अंतिम सांस ली.अंतिम समय में उनके अनुयायी और शिष्य उनके पास थे. उनके ब्रह्मलीन होने की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्रों से भक्तों की भीड़ आश्रम की ओर पहुंचने लगी है.

 

 

 

Latest news

Related news