Nepal floods काठमांडू/गोरखा : नेपाल में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने के लिए मिला है. गोरखा जिले में रविवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. बूढ़ीगंडकी नदी के उफान पर आने से पैयू और बगर गांवों के 35 मकान बह गए हैं. इसके साथ ही क्षेत्र में संपर्क जोड़ने वाले कई मोटर पुल और झूला पुल बाढ़ के पानी में समा गए हैं.
The Soti Khola bridge has been completely swept away in Gorkha district, Nepal by the devastating Budhi Gandaki River flood today, October 11, 2026. https://t.co/mg2UeJyuDp
— Ananda Nepali (@anandanepali99) October 11, 2026
Nepal floods:भूस्खलन बना तबाही का कारण
चुमनुब्री गांवपालिका के अध्यक्ष निमा लामा के अनुसार, चुम्के खोला में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) होने के कारण नदी का बहाव रुक गया था, जिसके बाद अचानक तेज बाढ़ आ गई.
गोरखा के प्रमुख जिला अधिकारी धरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार सुबह 4:35 बजे बाढ़ आने की सूचना मिलते ही प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया. बाढ़ के कारण दोभान, घट्टेखोला, जगत और सल्लेरी गांवों में भारी तबाही हुई है.
A short while ago: A devastating flash flood has swept away Salleri Bazaar (Market) and caused severe destruction in Jagat Bazaar along the Budhi Gandaki River, Gorkha District, Nepal.
(Video provided by Umesh.) https://t.co/aK74PD0S5t
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) October 11, 2026
कई मोटर और झूला पुल बहे
बाढ़ के कारण क्षेत्र का सड़क और पैदल संपर्क बुरी तरह टूट गया है:
आरुघाट गांवपालिका: सोती और मान्बु को जोड़ने वाला मोटर पुल तथा सोती स्थित लोहे का पक्का पुल बह गया.
चुमनुब्री गांवपालिका: न्याकचेत और सिर्दिबास को जोड़ने वाला पुराना झूला पुल तथा फिलिम बाजार को जोड़ने वाला पुल पूरी तरह तबाह हो गया.
धार्चे गांवपालिका: माछीखोला से केरौजा को जोड़ने वाला झूला पुल भी बाढ़ की चपेट में आ गया.
सेना ने शुरू किया रेस्क्यू: 6 लोग एयरलिफ्ट
नेपाल के पीएम बालेन शाह ने बताया कि बूढ़ीगंडकी नदी में आई बाढ़ के बाद नेपाली सेना की टुकड़ी को सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए हवाई और जमीनी रास्तों से तैनात किया गया है. लैंडस्लाइड के खतरे को देखते हुए जगत इलाके से 6 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है. इसके अलावा काठमांडू से ‘कम्पोजिट क्विक रिएक्शन टीम’ को प्रभावित इलाके में भेजा गया है.
प्रशासन की अपील और स्वास्थ्य आपातकाल
गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने निचले तटीय इलाकों (सिर्दिबास, जगत, सल्लेरी, खोलाबेसी, माछाखोला, सोती, आर्खेत और आरुघाट) के निवासियों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है.
बाढ़ पूर्वानुमान महाशाखा और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने SMS अलर्ट जारी किया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने आपातकालीन केंद्र को सक्रिय कर दिया है तथा किसी भी चिकित्सा सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1115 जारी किया है. राहत और बचाव कार्य में नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाली सेना पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है.

