Saturday, June 27, 2026
Home Breaking News Liquor Found In Graveyard:कब्रिस्तान में मिला शराब का जखीरा,बच्चों ने दिया...

Liquor Found In Graveyard:कब्रिस्तान में मिला शराब का जखीरा,बच्चों ने दिया सुराग

0
334
Liquor Found In Graveyard
Liquor Found In Graveyard

बेगूसराय:शराबबंदी वाले बिहार के बेगूसराय से एक ऐसी ख़बर वायरल हो रही है. जिसे देखकर आप सोचने को मजबूर हो जाएंगे की क्या अब मुर्दे भी शराब पीने लगे हैं लेकिन सच्चाई ठीक इसके उलट है. क्योंकि शराब माफियाओं ने अब शराब छुपाने के लिए कब्रिस्तान Liquor Found In Graveyard जैसी जगहों को अपना ठिकाना बनाया है.जहां कब्रिस्तान में छिपा कर रखा गया देसी शराब बनाने वाला कच्चा माल बरामद हुआ है.

Liquor Found In Graveyard
Liquor Found In Graveyard

Liquor Found In Graveyard में बच्चों ने दिया सुराग

मंगलवार की शाम खेलते हुए बच्चों ने कब्रिस्तान में कई डब्बे को देखा.जब नजदीक जाकर उसे देखा तो उसमें देसी शराब भरी हुई थी.उसके बाद यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए.इसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा डायल 112 की टीम को दी गई. जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई.बच्चों ने आरोप लगाया है कि सुरेश चौधरी नाम का एक व्यक्ति कब्रिस्तान में शराब छुपा रहा था और जब बच्चों ने देख लिया तब सुरेश चौधरी ने बच्चों को पैसे का प्रलोभन देकर अपनी तरफ मिलने की कोशिश की, जब बच्चे नहीं माने तो सुरेश चौधरी ने धमकी देते हुए कहा कि जिसको कहना है कह दो.इसके बाद बच्चों ने इसकी जानकारी अपने अभिभावकों को दे दी. घरवालों ने पुलिस को ख़बर की,फिर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शराब को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है.