लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी Rahul Gandhi ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, उनकी पार्टी, जिसने “आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी”, चुनाव आयोग विवाद पर चुप नहीं रहेगी.
गुरुवार को नई दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग में चल रहे विवाद को लेकर बड़े आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने तीन में से दो चुनाव आयुक्त विवेक जोशी और सुखबीर सिंह संधू, जिन्होंने आपत्ति के पत्र लिखे उनकी तारीफ की और मुख्य चुनाव आयुक्त को सलाह दी कि, मैं ज्ञानेश कुमार अप्रूवर बन जाएं
BJP, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार हिंदुस्तान के वोटिंग सिस्टम को खत्म करेंगे तो कांग्रेस और विपक्ष खामोश नहीं बैठेगा।
याद रहे- देशद्रोहियों को सजा जरूर मिलेगी।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 दिल्ली pic.twitter.com/mED39qKeGj
— Congress (@INCIndia) September 24, 2026
राहुल गांधी ने कहा कि आप कुछ महिनों में 4 से 6 महिनों में देखेंगे क्या होगा. हमारे पास जानकारियां हैं और अब हम चुप नहीं बैठेंगे
भाजपा के खिलाफ विरोधी लहर न जाने कहां गायब हो गई है?- Rahul Gandhi
राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह और मोदी के वो वीडियो दिखाए जिसमें वो 30 या 50 साल सत्ता में रहने का दावा कर रहे है और पूछा की इनके आत्मविश्वास की क्या वजह है. राहुल ने कहा कि, “नरेंद्र मोदी, अमित शाह कहते हैं- आने वाले कई साल तक देश में BJP की सरकार रहेगी. मैं करीब 50 साल से राजनीति देख रहा हूं, लेकिन कोई भी नेता ऐसी बातें नहीं कह सकता. इंदिरा गांधी जी ने बांग्लादेश का युद्ध जीता, उसके बावजूद अगले कुछ साल में Anti-incumbency हो गई. देश के कई प्रधानमंत्रियों-मुख्यमंत्रियों को इसका सामना करना पड़ा. Anti-incumbency हिंदुस्तान की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत है. लेकिन ये ताकत नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर असर क्यों नहीं करती- इसका जवाब दो इलेक्शन कमिश्नर्स ने दे दिया है.”
नरेंद्र मोदी, अमित शाह कहते हैं- आने वाले कई साल तक देश में BJP की सरकार रहेगी।
मैं करीब 50 साल से राजनीति देख रहा हूं, लेकिन कोई भी नेता ऐसी बातें नहीं कह सकता।
इंदिरा गांधी जी ने बांग्लादेश का युद्ध जीता, उसके बावजूद अगले कुछ साल में Anti-incumbency हो गई। देश के कई… pic.twitter.com/8b7HJZwjx6
— Congress (@INCIndia) September 24, 2026
मैं ज्ञानेश कुमार को सलाह देता हूं कि वे अप्रूवर बन जाएं- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने इसके साथ ही कहा कि अब चुनाव आयोग और सरकार के खेल खुल गया है. दोनों चुनाव आयुक्तों ने मान लिया है कि चुनाव चोरी हुआ. अब ज्ञानेश कुमार को भी ये बात समझ लेनी चाहिए की राजद्रोह करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा, “हम भारत में डेमोक्रेसी को खत्म करके चुप नहीं बैठने देंगे, और इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों को सज़ा मिलेगी.
दोनों इलेक्शन कमिश्नरों ने समझदारी का काम किया है, और मैं इसकी तारीफ़ करता हूँ.
मिस्टर ज्ञानेश कुमार को अपनी पोजीशन के बारे में सीरियसली सोचना चाहिए, और उन्हें अप्रूवर बन जाना चाहिए. मेरी उन्हें यही सलाह है. यह नेशनलिज़्म का काम होगा.”
ज्ञानेश कुमार अपना गुनाह मान लें और ‘वोट चोरी’ के गवाह बन जाएं। pic.twitter.com/0MK6npdQ27
— Congress (@INCIndia) September 24, 2026
वोट का अधिकार ख़त्म, तो संविधान, कानून और संस्थाओं का कोई मतलब नहीं-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे कहा कि, ” वोट इस देश की नींव है वोट से संविधान को ताकत मिलती है, संविधान से ही कानून बनते हैं और उससे संस्थाओं का निर्माण होता है. अगर वोट का अधिकार ख़त्म कर दिया गया तो संविधान, कानून और संस्थाओं का कोई मतलब नहीं रह जाएगा. ”
वोट इस देश की नींव है।
वोट से संविधान को ताकत मिलती है, संविधान से ही कानून बनते हैं और उससे संस्थाओं का निर्माण होता है।
अगर वोट का अधिकार ख़त्म कर दिया गया तो संविधान, कानून और संस्थाओं का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 दिल्ली pic.twitter.com/gaYL5ZCQlv
— Congress (@INCIndia) September 24, 2026

