“एक ही प्रोटेस्ट है, देश का प्रोटेस्ट है” 1 नवंबर के मार्च को लेकर बोले राहुल गांधी-“पुलिस और लाठियों की चिंता मत करो”

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी Rahul Gandhi ने 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली (चलो दिल्ली रामलीला मार्च) के लिए देशवासियों से अपील करते हुए कहा है, ‘ यह मार्च किसी एक राजनीतिक पार्टी का नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने, वोट चोरी रोकने और संविधान की रक्षा करने के लिए “हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च” है. ‘

Rahul Gandhi ने पोस्ट किया वीडियो संदेश

1 नवंबर की रैली को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किए एक वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने कहा, “नमस्कार, चलो दिल्ली रामलीला मार्च, लोकतंत्र को बचाने का, वोट चोरी को रोकने का, संविधान को बचाने का मार्च है. यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं – यह हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च है. सब लोग जो नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार से तंग हैं. सब लोग जो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं, संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, आप सब आइए. एक ही protest है – देश का protest है.“

“पुलिस और लाठियों की चिंता मत करो”- राहुल गांधी

लोगों से 1 नवंबर के मार्च में शामिल होने की अपील करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस बार पुलिस और सरकार बर्बरता करने की हिम्मत नहीं करेगी. राहुल गांधी का ये संदेश खासकर युवाओं के लिए था जिनके दिल्ली आंदोलन को कुचलने के लिए सरकार से जबरदस्त बल का प्रयोग किया था. राहुल ने अपनी अपील में कहा, “यह एक ही विरोध प्रदर्शन है—पूरे देश का आंदोलन. पुलिस की चिंता मत करो, लाठियों की चिंता मत करो. भाजपा में अपनी कोई भी पुरानी हरकत या पैंतरा आजमाने की हिम्मत नहीं होगी. हमारे साथ मार्च में आइए—हम संविधान की रक्षा के लिए, भारतीय राष्ट्र की सुरक्षा के लिए एक साथ चलेंगे. इसलिए डरने या घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है.”

राहुल गांधी की छात्रों से खास अपील

वहीं छात्रों से राहुल गांधी ने खास अपील करते हुए कहा, “मैं सभी छात्र समूहों से भी आग्रह करता हूँ, चाहे आप किसी भी राजनीतिक दल या विचारधारा से जुड़े हों—अगर आपको लगता है कि भारत पर हमला हो रहा है, अगर आपको लगता है कि आप पर, आपकी अभिव्यक्ति पर, आपके विचारों और सोचने के तरीके पर हमला हो रहा है, तो आइए और हमारे साथ जुड़िए. यह एक ऐतिहासिक मार्च होगा, इस देश की आत्मा को बचाने का मार्च होगा.”
आपको बता दें, 1 नवम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ (चलो दिल्ली) मार्च का अह्वान किया गया है.

ये भी पढ़ें-MLC poll results: BJP ने 13 सीटें जीतीं, समाजवादी पार्टी को बढ़त मिली, कांग्रेस और जन सुराज ने 1-1 सीट जीती

Latest news

Related news